मनोरंजन

निकाह के बाद दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंची राखी सावंत, शौहर आदिल के लिए मांगी ये दुआ

Rakhi Sawant visited Garib Nawaz Dargah : पिछले काफी समय से राखी अपनी मां की सेहत को लेकर काफी परेशान हैं। वहीं उनका अभी-अभी निकाह हुआ है। इस बीच राखी अपने शौहर और बीमार मां की सेहत के लिए दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2023, 4:49 PM IST
rakhi_sawant_reached_garib_nawaz_dargah_first_time_and_pray_for_aadil_khan_durrani.jpg

ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी हरकतों की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब से उन्होंने अपने ब्वायॅफ्रेंड रहे आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) से निकाह किया है, उसके बाद से ही वह खबरों में बनी रहती हैं। खुद राखी भी कई मौकों पर अपने पति आदिल पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटतीं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। इस बीच उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी दरगाह पर चादर चढ़ाने और दुआ पढ़ने के लिए पहुंचीं हैं।

दरअसल, पिछले काफी समय से राखी अपनी मां की सेहत को लेकर काफी परेशान हैं। उनकी मां ICU में भर्ती हैं और उन्हें सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है। वहीं दूसरी ओर राखी का अभी-अभी निकाह भी हुआ है। ऐसे में वह अपने शौहर और मां की सेहत के लिए दरगाह पर चादर चढ़ाने और दुआ पढ़ने के लिए पहुंचीं। वायरल हो रही वीडियो में दिखा कि राखी हाल ही में दरगाह पहुंचीं और वहां उन्होंने गरीब नवाज को चादर चढ़ाई।

वायरल हो रही वीडियो में राखी कहती हुई दिख रही हैं कि मेरी अभी-अभी शादी हुई है आदिल खान दुर्रानी से और मैं पहली बार दरगाह पर चादर चढ़ाना चाहती हूं ताकि मेरी दुआ कबूल हो गरीब नवाज के दरबार में। इसके साथ ही राखी ने अपनी मां के लिए भी दुआ की है। उन्होंने कहा कि मेरी मां की तबीयत ठीक हो जाए और मेरी शादी फले। सब लोग मेरी शादी के लिए दुआ करो। बस यही मेरी इल्तजा है। मैं अपनी तरफ से फूलों की चादर पेश कर रही हूं। मेरी दुआ कबूल हो।

गौरतलब है कि राखी सावंत कई बासर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कह चुकी हैं कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान हैं। उनका काफी बुरा वक्त चल रहा है। इस बीच ड्रामा क्वीन का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह पैपराजी से कह रहीं थीं कि 'एक बात बताओ जिस दिन मैं मर गई उस दिन मेरी कब्र पर भी आओगे क्या? जैसे मेरे हालात हैं, तुम्हें नहीं पता, तुम्हें नहीं पता क्या होगा?'

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’