मनोरंजन

पति आदिल खान संग रोमांटिक हुईं राखी सावंत, लिपलॉक करते हुए शेयर किया वीडियो

Rakhi Sawant Liplock Video with Adil Durrani : राखी सावंत इन दिनों आदिल खान के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी शादी का खुलासा किया। अब उन्होंने पति के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह आदिल को लिपलॉक कर रहीं हैं।
2 min read
Jan 14, 2023
rakhi_sawant_shares_liplock_kissing_with_adil_khan_durrani_after_marriage_romantic_video_viral.jpg
Rakhi Sawant Liplock Video with Adil Durrani

Rakhi Sawant Marriage : एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ निकाह करने के बाद से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी शादी का सीक्रेट शेयर किया था। राखी ने बताया था कि सात महीने पहले आदिल संग उनकी शादी हो चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने इस्लाम धर्म को कुबूल करते हुए अपना नाम भी बदल दिया है। जैसे ही फैंस को यह बात पता चली तो सभी हैरान रह गए। कई लोगों ने जहां राखी और आदिल के इस रिश्ते को अपना प्यार दिया तो वहीं कुछ ने कपल को ट्रोल भी किया। लेकिन राखी ने इन सब बातों पर ध्यान न देते हुए आदिल संग अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।

हाल ही में राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति आदिल खान के साथ रोमांस कर रही हैं। वीडियो में दोनों लिपलॉक कर रहे हैं। आदिल ब्लैक कोट-पैंट पहना हुआ है जबकि राखी ने रेड ऑफ शोल्डर थाई हाई स्लिट गाउन पहनी है। इसके साथ हैवी मेकअप और सिल्वर हील्स पहनी हैं। बता दें कि राखी सावंत ने ब्रांड फोटोशूट के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

कई सारे फैंस राखी सावंत को उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही कपल पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने राखी की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, इस्लाम की शहजादी। वहीं दूसरे येजर ने उन्हें न्यू मुस्लिम कपल भी कहा। हालांकि एक यूजर ने लिखा, यह किसी की नहीं हुई...आप वही उम्मीद इससे कैसे रख सकते हैं। तलाक के लिए तैयार रहियेगा।

गौरतलब है कि राखी सावंत ने हाल ही में आदिल खान संग अपनी शादी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जुलाई 2022 में आदिल खान संग कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि, अभी तक मीडिया में इस बात को छिपाकर रखा था क्योंकि आदिल शादी को सीक्रेट रखना चाहते थे। राखी ने सार्वजनिक तौर पर सात महीने बाद शादी का खुलासा किया लेकिन आदिल ने तब भी इस पर कुछ बोलने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह 10 दिन बाद इस पर बात करेंगे।

Published on:
14 Jan 2023 01:47 pm
Also Read
View All
‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें, राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम