शो के कंटेस्टेंट्स के साथ ही फैंस को भी ऐसा लगा कि शायद हमेशा की तरह ये बिग बॉस का प्रैंक हो हो सकता है। सभी इंतजार करते रहते हैं कि कुछ अनाउंसमेंट होगा लेकिन फिर अब्दू रोजिक बिग बॉस हाउस से बाहर चले जाते हैं। उनके जाते ही घर के सभी लोग काफी इमोशनल हो जाते हैं। खासतौर पर शिव, साजिद खान और टीना दत्ता को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है।