मनोरंजन

राम गोपाल वर्मा की ‘दौड़’ के लिए जब एक्टर्स के बीच लगी रेस, और जीता ‘मुंबई का डॉन भीखू महात्रे’ उर्फ मनोज बाजपेयी

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी, इरफान खान और विनीत कुमार ने एक बार एक ही रोल के लिए ऑडिशन दिया था। साल 2018 में मनोज बाजपेयी ने खुद ये किस्सा एक इंटरव्यू में शेयर किया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उनको वो रोल तो मिला ही, बल्कि 'सत्या' में भी मिला बड़ा रोल।

3 min read
Apr 23, 2026
मनोज बाजपेयी ने सुनाया सत्या फिल्म का किस्सा। (फोटो सोर्स: IMDb)

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी और दिवंगत इरफान खान ने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में ऐसा मुकाम हासिल किया कि फिल्म निर्माता उनके लिए खास किरदार लिखने लगे। उनकी अनूठी प्रतिभा यह थी कि वे खुद को केवल मुख्य भूमिकाओं तक सीमित नहीं रखते थे, बल्कि हर किरदार में जान डाल देते थे। यही कारण है कि छोटी भूमिकाओं में भी उनकी मौजूदगी फिल्म को यादगार बना देती थी और फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान देती थी। अपनी फिल्मों के जरिए दोनों ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को नई पहचान दी।

साल 2018 में दिए एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें एक छोटे से रोल के लिए उनके और इरफान खान के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आइए जानते हैं यह कहानी क्या है।

ये भी पढ़ें

‘सेफ खेलने नहीं लौटी हूं’, समीरा रेड्डी ने ‘आखिरी सवाल’ में अपने रोल और RSS पर कही बड़ी बात

रोल नहीं जीतने थे 35 हजार रुपए

मनोज बाजपेयी ने इस इंटरव्यू में बताया कि निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'दौड़' में एक सपोर्टिंग रोल के लिए बात चली। आगे मनोज ने बताया कि संजय दत्त और उर्मिला मातोंडकर स्टारर इस फिल्म में परेश रावल के साथ सपोर्टिंग रोल के लिए एक्टर को 35000 रुपए मिलने थे।

इरफान और विनीत भी पहुंचे ऑडिशन के लिए

मनोज बाजपेयी ने बताया, "इस किरदार के लिए इरफान खान और विनीत कुमार भी ऑडिशन देने गए थे। इस फिल्म को कन्नन अय्यर ने लिखा था। अय्यर 'बैंडिट क्वीन' में शेखर कपूर को असिस्ट कर चुके थे। अय्यर ने मुझे बताया कि इस रोल के लिए इरफान और विनीत भी आ रहे हैं, मैं तुम्हे भी बुलाना चाहता हूं। अगर राम गोपाल वर्मा को आपकी एक्टिंग पसंद आई, तो उनकी अगली फिल्म में बड़ा रोल मिल सकता है।"

राम गोपाल वर्मा को भाये मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee)

इसके आगे फैमिली मैन एक्टर मनोज बाजपेयी ने कहा, 'जब मैं वहां पहुंचा तो इरफान खान और विनीत कुमार पहले से ही मौजूद थे। दोनों के बाद मेरा नंबर आयां मैंने राम गोपाल वर्मा को अपने 'बैंडिट क्वीन' वाले मान सिंह के रोल के बारे में बताया। वो हैरान हो गए और बोले मैंने दो बार ये फिल्म देखी है, तुमने कौन सा रोल निभाया था। उन्होंने कहा कि तुम तो बहुत यंग दिखते हो। तब मैंने उनको बताया कि इस उम्रदराज किरदार के लिए मैंने दाढ़ी बढ़ाई थी। इस पर वो राम गोपाल वर्मा मुझसे काफी प्रभावित हुए।

ऐसे मिला भीखू महात्रे का रोल। (फोटो सोर्स: IMDb)

अगली फिल्म तुम्हारे साथ बनाउंगा

आगे बताते हुए मनोज ने कहा, "राम गोपाल वर्मा ने मुझेसे कहा, 'दौड़ को छोड़ दो, मैं अगली फिल्म तुम्हारे साथ बनाउंगा।' इस पर मैंने उनसे कहा,'नहीं सर, मैं ये रोल भी करना चाहता हूं क्योंकि मुझे इससे 35 हजार रुपए मिलेंगे।' इस पर वर्मा ने कहा कि तुम्हे मुझपर भरोसा नहीं है। मैं एक बड़ी तेलुगु फिल्म पर काम कर रहा हूं। वो शुरू करने वाला हूं। मैं उसको कैंसल कर रहा हूं और 'दौड़' के बाद इस मूवी पर ध्यान दूंगा। मुझे एक राइटर लाकर दो।"

इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने मनोज बाजपेयी के साथ 'सत्या' बनाई और मनोज बाजपेयी को मिला उनके फिल्म सफर का सबसे पहला और सबसे यादगार किरदार 'भीखू महात्रे', जिसके फेमस डायलॉग 'मुंबई का डॉन कौन? भीखू महात्रे…' रातों रात लोगों की जुबान पर चढ़ा गय। आज मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee Birthday) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। और उनके फैंस उनको बर्थडे की बधाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

सलमान की फिल्म ‘चोरी-चोरी चुपके-चुपके’ से कैसे जुड़ा अंडरवर्ल्ड का नाम? राम गोपाल वर्मा ने खोले काले राज
Also Read
View All