मनोरंजन

कानूनी विवाद के बीच रमेश तौरानी ने तोड़ी चुप्पी, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Ramesh Taurani on legal dispute around Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: कानूनी विवाद के बीच फिल्ममेकर रमेश तौरानी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में एक बड़ा अपडेट दिया है।
2 min read
May 23, 2026
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai (फोटो सोर्स: x के @MunsifWebDesk अकाउंट)

Ramesh Taurani on legal dispute around Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर लॉन्च जब बिना किसी कारण के अचानक कैंसिल हुआ तो लोग हैरान रह गए। बता दें, मेकर्स ने पहले इसे "टेक्निकल गड़बड़ी" बताया लेकिन जल्द ही असली वजह सामने आई, जिसमें एक पुराने और फेमस गाने के यूज को लेकर चल रहा कानूनी विवाद।

गाने का रीक्रिएटेड वर्जन 'है जवानी तो इश्क होना है'

विवाद का केंद्र है 1999 की फिल्म 'बीवी नंबर 1' का सुपरहिट गाना 'चुनरी चुनरी' जो सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। इस गाने का रीक्रिएटेड वर्जन 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया है। बता दें, प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहद नाराजगी के साथ कहा कि 'बीवी नंबर 1' उनकी प्रोडक्शन थी जिसमें डेविड धवन निर्देशक थे। उनके अनुसार उन्होंने उस समय फिल्म के ऑडियो राइट्स टिप्स इंडस्ट्रीज को बेचे थे विजुअल राइट्स नहीं।

इस पर वाशु ने कहा कि डेविड धवन ने उन्हें कॉल भी नहीं किया और न ही अनुमति मांगी। उनका कहना था कि अगर एक बार फोन करके कहा होता कि वो वही गाना अपने बेटे की फिल्म के लिए बना रहे हैं तो वो NOC दे देते और बुरा भी नहीं मानते।

फिल्म की रिलीज के खिलाफ नहीं हैं

उन्होंने ये भी कहा कि वो फिल्म की रिलीज के खिलाफ नहीं हैं बस या तो उनके विजुअल हटाए जाएं, उनसे डील की जाए या परमिशन ली जाए। साथ ही, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश तौरानी ने कहा कि सब ठीक है और आगे भी सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ये मामला सब-ज्यूडिस है इसलिए वे इसे देख रहे हैं।

इतना ही नहीं, पूजा एंटरटेनमेंट की कानूनी अर्जी के बाद बिहार के कटिहार की एक अदालत ने इस मामले में स्टेटस को ऑर्डर दिया है। इसी वजह से ट्रेलर लॉन्च में देरी हुई थी। बता दें, इन सब विवादों के बाद फिल्म का ट्रेलर शनिवार को लॉन्च हो गया और फिलहाल फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होने की प्लानिंग चल रही है।

Updated on:
24 May 2026 12:31 pm
Published on:
23 May 2026 08:12 pm