Cirkus Trailer Release Date : रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस (Cirkus) एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह डबल रोल में दिखेंगे। फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम का समय बचा है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा की गई है।
कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) क्रिसमस के मौके पर आपको हंसाने के लिए तैयार है। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) डबल रोल में दिखेंगे। उनके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), वरुण शर्मा (Varun Sharma) समेत कई दिग्गज एक्टर्स भी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे। हाल ही में फिल्म का पोस्टर टीजर रिलीज किया गया था। अब सर्कस फैमिली ने फिल्म के ट्रेलर (Cirkus Trailer) को लेकर खुलासा किया है।
दरअसल, रोहित शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को शामिल किया गया है। फिल्म की स्टारकास्ट ने बातचीत के अंदाज में फिल्म के ट्रेलर (Cirkus Trailer) की तारीख का ऐलान किया है। जिसके मुताबिक, सर्कस का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।, यानी फिल्म की रिलीज से ठीक 21 दिन पहले। बता दें कि सर्कस (Cirkus) 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।
बता दें कि टीजर की शुरुआत संजय मिश्रा से होती है, जो बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है। इसके बाद सभी किरदार उन दिनों को याद करते हुए इसकी तुलना आज हुए बदलावों करते हैं, जब बच्चे गूगल करने के बजाए दादा-दादी से सवाल करते थे। सोशल मीडिया नहीं था। टीजर में रणवीर और वरुण शर्मा डबल रोल में हैं। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिरजे, टीकू तलसानिया भी हैं।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही सर्कस के सेट से (Ranveer Singh Cirkus) एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि जल्द ही वो पूरी टीम के साथ सर्कस (Cirkus) का प्रमोशन शुरू कर देंगे। दरअसल, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की सिम्बा (Ranveer Singh Simba) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से फिल्म सर्कस से लोगों का खूब मनोरंजन करेगी।