गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही सर्कस के सेट से (Ranveer Singh Cirkus) एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि जल्द ही वो पूरी टीम के साथ सर्कस (Cirkus) का प्रमोशन शुरू कर देंगे। दरअसल, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की सिम्बा (Ranveer Singh Simba) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से फिल्म सर्कस से लोगों का खूब मनोरंजन करेगी। बता दें कि फिल्म को 23 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।