अजय देवगन (Ajay Devgn) ने एक डरावना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि मैं एक बार लिफ्ट में था, और वो एकदम से चौथी- तीसरी फ्लोर से नीचे बेसमेंट आ गिरी। हम अंदर डेढ़ घंटे से ज्यादा तक फंसे रहे थे। उसके बाद से ही मैं लिफ्ट में क्लॉस्ट्रोफोबिक फील करने लगा हूं। मैंने उसके बाद से ही लिफ्ट लेना बंद कर दिया है। गौरतलब है कि अजय देवगन की दृश्यम 2 रिलीज हो चुकी है। फिल्म में तब्बू, श्रेया सरन, अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता हैं। फिल्म बॉक्स आफिस पर कमाल दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।