मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) की अनटाइटल्ड फिल्म को बोमन ईरानी के बेटे कयोज ईरानी डायरेक्ट करेंगे। जबकि करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। अब बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस काजोल (Kajol) भी इस फिल्म की हिस्सा होंगी। हालांकि फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी साझा नहीं की गई है, लेकिन इसकी कहानी कश्मीरी आतंकवाद के ईर्द-गिर्द घूमेगी और ये अगले साल फ्लोर पर जाएगी। रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि इस मूवी में काजोल का स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर होगा और वह ज्यादातर स्क्रीन इब्राहिम अली के साथ शेयर करेंगी।