
Rashmika Mandanna Says Her Secret Beauty: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की चहेती एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों 'कॉकटेल 2' की तैयारियों में बिजी हैं, लेकिन हाल ही में उनके एक इंस्टाग्राम सेशन ने फैंस को एक बेहद अलग और दिल को छू लेने वाले अंदाज में उनसे जोड़ा। रश्मिका ने खूबसूरती के राज पर जो जवाब दिया वो किसी स्किनकेयर रूटीन और महंगे सीरम से जुड़ा नहीं था, बल्कि ये था एक बेहद सच्ची और इमोशनल बात है।
रश्मिका मंदना के जब एक फैन ने पूछा कि उनकी खूबसूरती का राज क्या है तो रश्मिका का जवाब एकदम दिल से निकला। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ रहो जो तुम्हारे अंदर के बच्चे को बचाए रखें, खुश रहो और खुद भी उस बच्चे को जिंदा रखो। ये जवाब सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया और फैंस ने उनकी तारीफ की कि वो बाहरी दिखावे के बजाय भावनात्मक खुशहाली को तवज्जो देती हैं। बता दें, एक और फैन ने पूछा कि उन्होंने अब तक की सबसे खुशी की बात क्या की। रश्मिका का जवाब छोटा लेकिन बेहद पर्सनल था, "अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी कर लो।" इस जवाब में उनके पति विजय देवरकोंडा का एक प्यारा-सा जिक्र था।
इसके बाद, जब उनसे अभी की जिंदगी को कुछ शब्दों में बताने को कहा गया तो रश्मिका ने सिर्फ इतना कहा, "एक सपना सच हुआ।" इसके बाद रश्मिका और विजय तेलंगाना के थुम्मनपेट गांव में एक स्कॉलरशिप इवेंट में शामिल हुए जहां होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रश्मिका ने मस्टर्ड-येलो साड़ी में जो सादगी और एलिगेंस दिखाई वो बेहद सराहनीय रही।
काम की बात करें तो, इन दिनों विजय देवरकोंडा 'रणबाली' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदना अलग-अलग इंडस्ट्रीज में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रही हैं। बता दें कि आने वाली 19 जून को रश्मिका मंदना, शाहिद कपूर और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे उनके करियर में कामयाबी मिल रही है, उनकी इस नई एजुकेशनल पहल ने फिल्मों की दुनिया से बाहर भी उनकी अच्छी छवि को और मजबूत किया है।