मनोरंजन

‘मर्द ही सबसे बड़े विक्टिम होते हैं!’ रवि मोहन ने जताया दुख, तो आरती की बहन ने सरेआम कह दी बड़ी बात

Ravi Mohan Aarti Ravi Divorce: एक्टर रवि मोहन ने खुद को बताया बेचारा, तो आरती रवि की बहन ने सरेआम की बेइज्जती। जानिए आरती और केनिशा के बीच फंसे एक्टर की पूरी कहानी और सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल।

2 min read
Mar 11, 2026
केनिशा संग जयम रवि (source: instagram)

Ravi Mohan Aarti Ravi Divorce: साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर जयम रवि, जो अब अपना नाम बदलकर रवि मोहन कर चुके हैं, इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। कभी तलाक की खबरें, तो कभी सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों के लिए सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन मामला तब और बिगड़ गया जब रवि ने खुद को विक्टिम बताया और आरती की बहन ने उन्हें आईना दिखा दिया।

ये भी पढ़ें

पैसे के चक्कर में फंसे राजपाल यादव, तो डायरेक्टर ने कह दिया ‘अनपढ़’, अब सफाई सुनकर चकरा जाएगा दिमाग!

आखिर क्यों फैंस ने रवि को ट्रोल किया? (Ravi Mohan Aarti Ravi Divorce)

हाल ही में रवि मोहन ने अपनी नई फिल्म एन ऑर्डिनरी मैन (An Ordinary Man) की पूजा की पिक्चर्स शेयर कीं। पिक्चर में रवि के साथ मशहूर कॉमेडियन योगी बाबू तो थे ही, लेकिन सबका ध्यान खींचा सिंगर केनिशा फ्रांसिस ने। दोनों गले में माला पहने हुए साथ पोज दे रहे थे। बस फिर क्या था, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि सेलिब्रिटी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को आजकल गर्व की बात समझने लगे हैं, तो किसी ने लिखा, आपका फिल्मी करियर अब खत्म समझो।

रवि मोहन ने खुद को बताया बेचारा

लगातार हो रही ट्रोलिंग से परेशान होकर रवि ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह शांति से अपनी जिंदगी दोबारा बसाने की कोशिश कर रहे हैं। रवि ने लिखा, आप लोगों को जो कहना है कहें, क्योंकि आपको लगता है कि हमेशा सिर्फ औरतें ही सही होती हैं। असल में मर्द सबसे बड़े विक्टिम होते हैं और अब तो कानून भी अब यह समझने लगा है। एक दिन सबको मेरी सच्चाई और मेरा प्यार पता चलेगा। मुझे जीने दो।

आरती की बहन ने दिया करारा जवाब

रवि के इस विक्टिम पोस्ट पर ट्रांस एक्टिविस्ट और लेखिका तनुजा सिंगम, जो आरती रवि को अपनी बहन मानती हैं, चुप नहीं रहीं। उन्होंने रवि के पोस्ट पर सीधा कमेंट करते हुए लिखा, दुनिया की कोई भी चीज आपको खुशी या सुकून नहीं दे सकती, सिवाय मेरी बहन आरती के। तनुजा के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर दो ग्रुप में लोगों को बांट दिया है। कुछ लोग तनुजा का साथ दे रहे हैं, वहीं कुछ रवि के सपोर्ट में कह रहे हैं कि किसी के पर्सनल मामले में दखल देना गलत है।

15 साल पुराना रिश्ता और अब ये मोड़

आपको बता दें कि रवि और आरती की शादी 2009 में हुई थी और उनके दो बेटे भी हैं। 15 साल तक साथ रहने के बाद अचानक आई तलाक की खबर ने सबको चौंका दिया था। रवि ने पत्नी पर मानसिक और पैसों से जुड़े आरोप लगाए थे, जबकि आरती के करीबियों का कहना है कि घर टूटने की वजह केनिशा है। फिलहाल मद्रास हाई कोर्ट ने दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कचरा फैलाने से मना किया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रवि जो बेचारा बनने की दलील दे रहा है उसको फैंस मानेंगे या नहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर तो आरती के सपोर्ट में ज्यादा लोग दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें

‘जख्म पैर में था पर दर्द…’, गोविंदा की फिजियोथेरेपिस्ट ने खोले बंद दरवाजों के पीछे के राज

Also Read
View All

अगली खबर