मनोरंजन

‘मैं एक्टिंग नहीं करूंगा, जब तक मेरा तलाक नहीं होता’, रवि मोहन का छलका दर्द, बोले- बच्चों के लिए जीता था

Ravi Mohan Emotional On Personal Life: अभिनेता रवि मोहन ने अपनी निजी जिंदी को लेकर पहली बार मीडिया से खुलकर बात की है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
May 16, 2026
Ravi Mohan Emotional On Personal Life
Ravi Mohan Emotional On Personal Life (सोर्स-एक्स)

Ravi Mohan Emotional On Personal Life: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता रवि मोहन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से पत्नी आरती रवि से रिश्तों में चल रही खटास और सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ जुड़ते नाम के बीच अब अभिनेता ने पहली बार खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। रवि मोहन ने मीडिया से बातचीत करते हुए क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।

भावुक नजर आए रवि मोहन (Ravi Mohan Emotional On Personal Life)

मीडिया के सामने आए रवि मोहन बेहद भावुक नजर आए। कई मौकों पर उनकी आंखें भर आईं और उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए, जिसने हर किसी को चौंका दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता ने कहा कि पिछले कई सालों से वो लगातार मानसिक तनाव में जी रहे थे। उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार और बच्चों के लिए पूरी तरह समर्पित थे, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ अकेलापन मिला।

रवि मोहन ने निजी जिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

रवि मोहन ने कहा, 'मैं अपने बच्चों के लिए जीता था। अगर थोड़ा भी प्यार मिला होता तो क्या मैं घर छोड़कर आता? मैंने जिंदगी में सबकुछ दे दिया, लेकिन बदले में मुझे सिर्फ दर्द मिला।'

अभिनेता ने ये भी दावा किया कि उन्हें अब अपने ही बच्चों से मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के आसपास ऐसा माहौल बना दिया गया है कि वह खुद को उनसे दूर महसूस करने लगे। रवि के मुताबिक, परिवार के भीतर लगातार तनाव बढ़ता गया और आखिरकार उन्हें घर छोड़ना पड़ा।

रवि मोहन ने गंभीर आरोप लगाए

इस दौरान रवि मोहन ने बिना किसी का नाम लिए एक अभिनेत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, '3 अक्षरों वाली इडली एक्ट्रेस ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।' अभिनेता ने आगे कहा, 'उन्होंने कई परिवारों को तोड़ा है. मैं सबकुछ बता सकता हूं, लेकिन अभी नहीं कहना चाहता।' हालांकि रवि ने किसी का नाम सार्वजनिक तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

केनीशा फ्रांसिस पर भी दी प्रतिक्रिया

सिंगर केनीशा फ्रांसिस को लेकर चल रही अफवाहों पर भी रवि मोहन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि मुश्किल वक्त में केनिशा ने उनका साथ दिया और उन्हें समझने की कोशिश की। अभिनेता के मुताबिक जब वह पूरी तरह टूट चुके थे, तब कुछ लोगों ने उन्हें संभाला। हालांकि अब उनके और केनिशा के रिश्तों को लेकर भी तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।

रवि मोहन ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे मजबूर करके शादी कराई गई. मैं किसी की जिंदगी से खेलना नहीं चाहता था, लेकिन मेरे साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है।' अभिनेता के इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस पूरे मामले पर अपनी राय दे रहे हैं।

आर्थिक स्थिति पर भी छलका दर्द

इतना ही नहीं, अभिनेता ने आर्थिक स्थिति को लेकर भी दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि लोग करोड़ों की संपत्ति की बातें करते हैं, लेकिन आज वह किराए के घर में रहने को मजबूर हैं। रवि ने दावा किया कि उनके नाम पर खुद का बैंक अकाउंट तक नहीं था और वह अपनी कमाई भी अपनी मर्जी से खर्च नहीं कर पाते थे।

प्रेस मीट के आखिर में रवि मोहन ने यह भी साफ कर दिया कि जब तक उनकी निजी जिंदगी पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जाती, तब तक वह फिल्मों से दूरी बनाए रखेंगे। अभिनेता ने कहा कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता खुद को मानसिक रूप से संभालना और अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाना है।

Updated on:
16 May 2026 04:37 pm
Published on:
16 May 2026 02:32 pm