मनोरंजन

आदिवासी महिला से मारपीट के वायरल वीडियो पर ऋचा चड्ढा का फूटा गुस्सा, तेलंगाना सरकार पर उठाए सवाल

Telangana Viral Video for Richa Chadha Reaction: तेलंगाना में आदिवासी महिला से मारपीट के वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Jul 18, 2026
Telangana Viral Video for Richa Chadha Reaction
ऋचा चड्ढा ने तेलंगाना में हुए मारपीट पर दिया रिएक्शन (सोर्स: x-@RichaChadha/IMDb)

Telangana Video for Richa Chadha Reaction: तेलंगाना में एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वायरल पोस्ट को रीशेयर करते हुए घटना को "भयानक और गैर-कानूनी" बताया। ये मामला भद्राद्री कोठागुडेम जिले के अश्वपुरम मंडल के मनुबोटलागुडेम गांव का बताया जा रहा है, जहां कथित तौर पर वन विभाग के अधिकारियों और आदिवासियों के बीच पोडू जमीन को लेकर बहस और विवाद शुरू हुआ।

ऋचा चड्ढा ने जताई नाराजगी

वायरल वीडियो सामने आने के बाद ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट को रीशेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "भयानक! और गैर-कानूनी।" जिस पोस्ट को उन्होंने शेयर किया, जिसमें दावा किया गया है कि भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पिनापाका विधानसभा क्षेत्र के अश्वपुरम मंडल स्थित मनुबोटलागुडेम गांव में वन विभाग के अधिकारी एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

पोडू जमीन विवाद फिर चर्चा में

बता दें, रीशेयर किए गए पोस्ट में पोडू जमीन के मुद्दे का भी जिक्र किया गया। इसमें कहा गया कि आदिवासी समुदाय और सरकारों के बीच पोडू जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पोस्ट में दावा किया गया कि आदिवासियों के लिए जंगल और जमीन ही उनकी आजीविका का आधार हैं, जबकि सरकारें बड़े उद्योगों को जंगल की जमीन देने में रुचि दिखाती हैं, लेकिन आदिवासियों के अधिकारों पर आपत्ति जताती हैं।

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ ये दावा भी किया जा रहा है कि किसी विवाद के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने एक आदिवासी महिला पर हमला किया। हालांकि, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से इस दावे की पुष्टि आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने आदिवासी समुदाय के अधिकारों की पैरवी की, जबकि कुछ ने कानून-व्यवस्था और सरकारी कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए।

यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी राय रखी। कुछ लोगों ने इसे आदिवासियों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताया, जबकि कुछ ने कहा कि कई बार सरकारी अधिकारी भी ड्यूटी के दौरान हिंसा का सामना करते हैं। तो वहीं, कई यूजर्स ने पुलिस, सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Updated on:
18 Jul 2026 05:10 pm
Published on:
18 Jul 2026 04:53 pm