मनोरंजन

बागेश्वर बाबा के छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित बयान से आग बबूला हुए रितेश देशमुख, बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

Riteish Deshmukh Reaction On Bageshwar Baba Shivaji Maharaj Controversy: धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा के छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित बयान के बाद एक्टर रितेश देशमुख का गुस्सा फूट पड़ा है।

2 min read
Apr 26, 2026
Riteish Deshmukh Reaction On Bageshwar Baba Shivaji Maharaj Controversy
Riteish Deshmukh Reaction On Bageshwar Baba Shivaji Maharaj Controversy (सोर्स- एक्स)

Riteish Deshmukh Reaction On Bageshwar Baba Shivaji Maharaj Controversy: इतिहास और आस्था से जुड़े महान व्यक्तित्वों पर दिए गए बयान अक्सर विवाद को जन्म देते हैं और इस बार मामला जुड़ा है मराठा गौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज से। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा के एक विवादित टिप्पणी के बाद देशभर में नाराजगी का माहौल बन गया है, जिस पर अब बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर रितेश देशमुख ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

क्या है पूरा विवाद? (Riteish Deshmukh Reaction On Bageshwar Baba Shivaji Maharaj Controversy)

ये विवाद तब शुरू हुआ जब कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री, जिन्हें लोग बागेश्वर बाबा के नाम से जानते हैं, उन्होंने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान शिवाजी महाराज को लेकर कुछ बयान दिए। उनके कथन को कई लोगों ने आपत्तिजनक और तथ्यों से परे बताया। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर विरोध तेज हो गया।

दरअसल बागेश्वर बाबा ने कहा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज जंग से काफी थक चुके थे इसलिए वो अपनी राजगद्दी किसी और को सोंपना चाहते थे। उन्होंने कहा था कि अब उन्हें आराम करना है और उनसे और जंग नहीं लड़ी जा रही।' कई लोगों का मानना है कि ऐसे बयान ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं और इससे समाज में गलत संदेश जाता है।

रितेश देशमुख का तीखा जवाब (Riteish Deshmukh Reaction On Bageshwar Baba Shivaji Maharaj Controversy)

इस पूरे मामले पर फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शिवाजी महाराज जैसे महान योद्धा और प्रेरणास्रोत के बारे में इस तरह की ‘बेतुकी और विकृत बातें’ बिल्कुल अस्वीकार्य हैं।

उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि जो लोग शिवाजी महाराज की विरासत को कम आंकने की कोशिश कर रहे हैं, वे कभी सफल नहीं होंगे। उनके अनुसार, सह्याद्रि की पर्वत श्रृंखलाओं की तरह शिवाजी महाराज का नाम भी सदियों तक अमर रहेगा।

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ से जुड़ा खास कनेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म 'राजा शिवाजी' में शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। ये फिल्म उनके जीवन के शुरुआती दौर और ‘स्वराज’ के सपने को दर्शाएगी।

इस ऐतिहासिक फिल्म में कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे, जिनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और बोमन इरानी जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

बढ़ता विवाद, क्या होगा आगे?

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयान अधिक जिम्मेदारी के साथ नहीं होने चाहिए? सोशल मीडिया के दौर में हर बात तेजी से फैलती है और उसका असर भी व्यापक होता है।

फिलहाल, इस विवाद ने एक बड़ा रूप ले लिया है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। देखना होगा कि आगे ये मामला किस दिशा में जाता है।

Published on:
26 Apr 2026 08:27 pm