मनोरंजन

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी की दोस्ती पर रितेश देशमुख ने किया रिएक्ट, बोले- कभी-कभी अपने लिए खेलना होता है

Riteish Deshmukh: 'लॉक अप सीजन 2' के होस्ट रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की दोस्ती पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि गेम में हर कोई अपना बेस्ट दे रहा है और सभी को अपने लिए खेलना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि शो में उन्हें सुनीता आहूजा की कमी खलती हैं।
2 min read
Aug 04, 2026
Riteish Deshmukh on Harshad Chopda Shivangi Joshi friendship finalist sacrifice said Sometimes play for yourself
रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा- शिवांगी जोशी पर की बात (Photo Source- Netflix Lock Upp 2)

Riteish Deshmukh On Harshad Chopda And Shivangi Joshi: लोकप्रिय रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' इन दिनों अपने सबसे रोमांचक दौर से गुजर रहा है। शो के हालिया एपिसोड में जो कुछ हुआ, उसने दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स को दो हिस्सों में बांट दिया है। अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने अपनी दोस्त शिवांगी जोशी को शो से बाहर होने से बचाने के लिए ग्रैंड फिनाले की अपनी पक्की जगह (फर्स्ट फाइनलिस्ट का स्थान) कुर्बान कर दी थी। अब शो के होस्ट रितेश देशमुख ने शिवांगी और हर्षद की दोस्ती पर चुप्पी तोड़ी है और इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी राय रखी है।

रितेश देशमुख ने क्या कहा?

'वैरायटी इंडिया' से रितेश देशमुख ने खास बातचीत की। इस दौरान शो के होस्ट रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जब आप किसी की परवाह करते हैं और उसे अपना दोस्त मानते हैं, तो आप उसका साथ देते हैं। रितेश ने स्पष्ट किया कि शो में यह सिर्फ एकतरफा नहीं था, बल्कि अन्य कंटेस्टेंट्स जैसे श्रेया और शिल्पा भी एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं।

रितेश ने आगे कहा, "यह खेल काफी पेचीदा है। कभी-कभी आप साथ मिलकर खेलना चाहते हैं, और कभी-कभी आपको अपने लिए खेलना पड़ता है। ये ऐसे कड़े फैसले हैं जो कंटेस्टेंट्स को खुद लेने होते हैं। आखिर में विजेता तो कोई एक ही बनेगा। मेरा मानना है कि हर्षद ने अपने लिए भी खेला है और शिवांगी का भी ध्यान रखा है। दोनों ने व्यक्तिगत रूप से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है और जब वह एक-दूसरे के लिए खड़े होते हैं, तो वह देखना बहुत अच्छा लगता है।"

हर्षद ने शिवांगी जोशी को किया सेफ

रितेश ने बाकी के कंटेस्टेंट पर भी की बात

शो के होस्ट होने के नाते रितेश देशमुख ने किसी एक कंटेस्टेंट को अपना पसंदीदा बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी की जर्नी का पूरा आनंद लिया है, जिसमें उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। उन्होंने श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, राम कपूर और पामाला सेरेना जैसे सभी खिलाड़ियों की तारीफ की और साथ ही यह भी कहा कि उन्हें शो में सुनीता आहूजा की कमी खलती है।

क्या था पूरा मामला?

बता दें, हाल ही में एक टास्क के दौरान हर्षद चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 'लॉक अप सीजन 2' के पहले फाइनलिस्ट बने थे। लेकिन इसके बाद श्रेया कालरा को मिले विशेष अधिकार के तहत उन्होंने शिवांगी जोशी को शो से टर्मिनेट करने का फैसला किया। अपनी दोस्त शिवांगी को बचाने के लिए हर्षद ने बिना एक पल गंवाए अपनी फाइनलिस्ट वाली जगह छोड़ दी। इसके चलते हर्षद खुद शो से बाहर होना पड़ा, जबकि शिवांगी जोशी सुरक्षित होकर फाइनलिस्ट की रेस में बनी रहीं।

Updated on:
04 Aug 2026 01:20 pm
Published on:
04 Aug 2026 01:15 pm
Also Read
View All
उर्फी जावेद-पूनम पांडे पर पैसे लेकर प्रोटेस्ट में आने के लगे आरोप, इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा; यूजर्स ने पूछा- ‘सच क्या है?’

फरहाना भट्ट ने शगुन शर्मा के आरोपों का किया समर्थन, बोलीं- ‘कुछ बातें अपमानजनक थीं’, KKK 15 में गौरव खन्ना पर फिर उठे सवाल

तृषा कृष्णन के लिए आपत्तिजनक बयान के बाद उदयनिधि स्टालिन पर भड़कीं खुशबू सुंदर, बोलीं तुरंत माफी मांगे

‘मुझे बोली मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो’, अभिनेत्री आंचल खुराना ने शिवांगी जोशी पर लगाया बड़ा आरोप

सोनाक्षी सिन्हा का ट्रोलिंग के बीच झारखंड छात्र आंदोलन पर आया रिएक्शन, स्थिति को बताया बेहद दुख