मनोरंजन

‘हमें पता है किसका क्या झूठा केस’, शिवांगी जोशी के ताने पर शिल्पा शिंदे को रितेश देशमुख ने याद दिलाई पुरानी बात

Shilpa Shinde controversy: शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच हाल ही में चल रही तकरार ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। शिवांगी के तीखे तानों पर शिल्पा शिंदे ने रितेश देशमुख के जरिए पुरानी बातों को याद दिलाया, जिसने चर्चा को और भी गरमा दिया।
2 min read
Jul 20, 2026
शिवांगी जोशी भड़की शिल्पा शिंदे पर
शिवांगी जोशी भड़की शिल्पा शिंदे पर (instagram- netflixindiareality)

Shilpa Shinde controversy: रियलिटी शो 'Lock Upp' के लेटेस्ट एपिसोड में एक टास्क के बाद माहौल काफी तनाव भरा रहा। टास्क खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। इसी दौरान शो के होस्ट रितेश देशमुख ने भी शिल्पा शिंदे पर तंज कसते हुए पुरानी बात याद दिलाई।

शिल्पा शिंदे ने अपनी टीम के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा

Lock upp टास्क खत्म होने के बाद शिल्पा शिंदे ने अपनी टीम के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जिंदगी में बहुत बड़ा रिस्क लिया है। इस पर शिवांगी जोशी ने जवाब देते हुए कहा कि सभी को पता है कि किसका कौन-सा मामला है, किस पर क्या आरोप लगे हैं और किसने कितना जोखिम उठाया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सब कुछ मालूम है और किसी की सच्चाई छिपी नहीं है। यह बात कहते हुए शिवांगी अपने साथी धीरज के साथ जश्न मनाती नजर आईं।

बता दें, इस टास्क में शिवांगी जोशी की टीम ने जीत हासिल की, जबकि हारने वाली टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। शो के नियमों के अनुसार, हारने वाले ग्रुप की 'खर्चा-पानी' यानी राशन और दूसरी सुविधाएं रोक दी गईं। इसके बाद सभी सदस्यों को अपनी व्यवस्था खुद संभालने के लिए कहा गया।

रितेश देशमुख ने शिल्पा शिंदे को एक पुरानी कमेंट याद दिलाई

इसी मौके पर होस्ट रितेश देशमुख ने भी माहौल को हल्का-फुल्का बनाने के अंदाज में शिल्पा शिंदे को उनकी पुरानी कमेंट याद दिलाई, जिसपर रितेश ने कहा कि अब हारने वाली टीम को अपना खाना खुद बनाना होगा। उन्होंने मुस्कुराते हुए शिल्पा से कहा कि किसी ने पहले कहा था कि "ये खाना बनाने वाला शो नहीं है", इसलिए अब उन्हें खुद किचन की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार रहना चाहिए। बता दें, रितेश की इस बात पर सेट पर मौजूद कंटेस्टेंट्स भी हंस पड़े, जबकि शिल्पा शिंदे ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

एपिसोड के स्ट्रीम होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ दर्शकों ने शिवांगी जोशी की बेबाकी की तारीफ की, जबकि कुछ ने माना कि निजी मामलों का जिक्र करने से बचना चाहिए था। तो वहीं, रितेश देशमुख के मजाकिया अंदाज को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस टास्क के बाद दोनों टीमों के रिश्तों में क्या बदलाव आता है और आने वाले एपिसोड में ये तकरार आगे बढ़ती है या फिर मामला शांत हो जाता है।

Updated on:
20 Jul 2026 12:20 pm
Published on:
20 Jul 2026 12:20 pm