मनोरंजन

‘रॉकस्टार’ की एंडिंग पर इम्तियाज अली का बड़ा खुलासा, बोले- हीर ही नहीं जॉर्डन की भी होनी थी मौत, लेकिन…

Rockstar Ending: इम्तियाज अली ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म रॉकस्टार की असली स्क्रिप्ट में बड़ा बदलाव हुआ था। उनका पहला ड्राफ्ट खो गया था और दोबारा लिखी गई कहानी में हीर की मौत दिखाई गई। इम्तियाज के मुताबिक, उनकी शुरुआती सोच में फिल्म के अंत में हीर और जॉर्डन दोनों की मौत होनी थी।

2 min read
Mar 09, 2026
A still from Rockstar सोर्स: (imdb)

Rockstar Ending: इम्तियाज अली ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म रॉकस्टार की असली स्क्रिप्ट में बड़ा बदलाव हुआ था। उनका पहला ड्राफ्ट खो गया था और दोबारा लिखी गई कहानी में हीर की मौत दिखाई गई। इम्तियाज के मुताबिक, उनकी शुरुआती सोच में फिल्म के अंत में हीर और जॉर्डन दोनों की मौत होनी थी।

ये भी पढ़ें

Rockstar में करीना नहीं, नरगिस! आखिर एक्ट्रेस ने क्यों ठुकराई रणबीर की फिल्म? जानें वजह

11 साल बाद भी बरकरार है ‘रॉकस्टार’ का क्रेज

रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की फिल्म 'रॉकस्टार' इम्तियाज अली के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि फिल्म के अंत में नरगिस फाखरी के किरदार हीर की मौत दर्शकों के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी।

फिल्म को रिलीज हुए करीब 11 साल से ज्यादा हो चुके हैं और अब यह एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है। इतने सालों बाद भी फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ है। आज भी फैंस फिल्म की कहानी, किरदारों और उसके पीछे की इम्तियाज अली की इंस्पिरेशन के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

फैन मीट-अप में पूछा गया बड़ा सवाल

हाल ही में मुंबई में हुए एक फैन मीट-अप के दौरान इम्तियाज अली ने फिल्म की एंडिंग को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं, जिसने कहानी को एक नया एंगल दे दिया। ‘सिंगल हैंडेडली’ के नाम से मशहूर लक्ष्य महेश्वरी ने इस फैन मीट-अप को आयोजित किया था। इसी दौरान एक फैन ने इम्तियाज अली से सवाल किया कि, 'आपने रॉकस्टार में हीर को क्यों मारा?' इस सवाल पर इम्तियाज अली का जवाब सुनकर वहां मौजूद फैंस भी हैरान रह गए।

पहली स्क्रिप्ट में अलग थी फिल्म की कहानी

इम्तियाज अली ने बताया कि वह फिल्म में हीर को मारना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि रॉकस्टार में कई चीजें ऐसी थीं जिन्हें वह अलग तरह से करना चाहते थे। इम्तियाज के मुताबिक, फिल्म का पहला ड्राफ्ट उनसे कहीं खो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी वह स्क्रिप्ट नहीं मिली। उस समय वह रॉकस्टार को अकेले बना भी नहीं सकते थे। बाद में जब फिल्म बनाने का मौका मिला तो उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट दोबारा लिखी, लेकिन तब तक कहानी में बहुत कुछ बदल चुका था।

पहले ड्राफ्ट में हीर और जॉर्डन दोनों की होनी थी मौत

इम्तियाज अली ने आगे बताया कि जब वह दोबारा स्क्रिप्ट लिख रहे थे, तब उनके दिमाग में फिल्म के अंत में हीर और जॉर्डन दोनों की मौत दिखाने का विचार था। उन्होंने बताया कि वह हीर-रांझा की लोक कथा से काफी प्रभावित थे। इसलिए यह कहना पूरी तरह सही नहीं होगा कि फिल्म के अंत में सिर्फ हीर की मौत होती है। इम्तियाज के अनुसार, फिल्म की कहानी को ऐसे समझना ज्यादा सही होगा कि हीर की मौत दर'अस्ल जॉर्डन से पहले होती है।

ये भी पढ़ें

बाल-बाल बची अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना की जान, घर पर हुई 10 राउंड फायरिंग

Also Read
View All

अगली खबर