मनोरंजन

सिनेमाघरों में फिर सुनाई देगी राजामौली की आरआरआर की गूंज, दोबारा रिलीज की जाएगी फिल्म

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजा चुकी है। फिल्म को अब तक कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अब फिल्म को लेकर एक और अच्छी खबर सामने आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2023, 12:42 PM IST
rrr.jpg
rrr

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' लगातार सफलता के नए रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। फिल्म अब तक कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। अब फिल्म को लेकर फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 95वां ऑस्कर रिजल्ट आने से पहले RRR के मेकर्स इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसकी तैयारी पुरी हो चुकी है बस मेकर्स लैंग्वेज वर्जन और टाइमिंग को शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं।

ऑस्कर 2023 डॉल्बी थिएटर में 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा। राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) स्टारर फिल्म RRR अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

फिल्म ने जापान में भी अपनी शानदार कमाई से मेकर्स को बड़ी खुशी दी है। इतना ही नहीं, RRR ने जापान में अब तक की सबसे बड़ी हिट हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'मुथू' को भी पीछे छोड़ दिया है। जिसके बाद इंडियन सिनेमा के नाम पर एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।


आरआरआर' जापान में 21 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही इसे जापानी दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। 'आरआरआर' 12 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

गौरतलब है कि RRR के नाम और भी कई कीर्तिमान दर्ज हैं। फिल्म के ब्लॉकबस्टर गाने नाटू-नाटू (Naatu-Naatu) ने हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम किया है, जिसके बाद यह सॉन्ग ऑस्कर्स 2023 की रेस में भी शामिल हो गया है।

इसे ऑस्कर्स में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया जा चुका है। इंतजार है तो बस ऑस्कर्स 2023 के विजेताओं के नामों के ऐलान का।

यह भी पढ़ें- जॉन अब्राहम की इस चीज से परेशान हुए शाहरुख खान

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

काजी तौकीर पर लगी ‘एंटी-नेशनल’ की छाप तो बचाव में उतरे आसिफ खान, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा