
Saif Ali Khan Sister Saba Ali Khan on Marriage: मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के बेटे एक्टर सैफ अली खान और बेटी सोहा अली खान के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं। मगर उनकी सबसे बड़ी बेटी सबा अली खान के बारे में कम लोग ही जानते होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वो मीडिया और लाइमलाइट से दूर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के एक पॉडकास्ट 'Double Date With Neha & Angad' में सबा ने शादी न होने को लेकर खुलकर बात की। आइये जानते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा।
इस पॉडकास्ट में सबा ने बताया, "मेरा कभी कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। 18 या 19 साल की उम्र से ही मुझे शादी के लिए कई लोगों से मिलवाया गया, लेकिन मैंने उनमें से किसी से भी शादी नहीं की। हालांकि, 19 साल की उम्र में कोलकाता में एक लड़के से मेरी मुलाकात हुई थी और शादी लगभग तय हो गई थी, लेकिन बात बन नहीं पाई। असल में मैं शादी के लिए तैयार नहीं थी।"
सबा ने एक्सेप्ट किया कि शादी टूटने के कुछ सालों बाद वो शादी के लिए तैयार थीं, लेकिन उन्हें कभी ऐसा कोई नहीं मिला जिसके साथ उनका तालमेल सही बैठता। इसके साथ ही अपने पिता को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कहीं न कहीं अपने अब्बा जैसा इंसान ही ढूढ़ रही थी। सच बताऊं तो वो बहुत ही शानदार इंसान थे।'
सबा ने बताया कि उनके जीवनसाथी को लेकर कुछ उम्मीदें थीं। उन्होंने कहा, "मैं चाहती थी कि मेरा साथी आकर्षक व्यक्तित्व वाला, विनम्र और जिम्मेदार हो।" इसके आगे वो कहती हैं कि तापसी पन्नू ने एक बार कहा था, "मुझे लड़के की नहीं, एक मर्द की जरूरत है। मैं उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हूं। लेकिन मुझे अब तक वैसा इंसान नहीं मिला।"
जानकरी के लिए बता दें कि सबा अली खान ने 2025 में इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान की सालगिरह पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद से वो चर्चा में आ गई थीं। सबा ने सैफ और करीना की पुरानी और नई फोटोज शेयर करते हुए सालगिरह की बधाई दी थी और लिखा था कि सैफ अक्सर करीना को परेशान कर देते हैं, लेकिन करीना हर बात को संयम के साथ संभाल लेती हैं।