मनोरंजन

सलमान खान के फैंस को बड़ा झटका, ईद पर नहीं बल्कि इस दिन रिलीज होगी ‘किसी का भाई किसी की जान’ !

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Release Date : सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की रिलीज डेट को लेकर अब तक असमंजस बना हुआ है। फिल्म ईद पर रिलीज होगी लेकिन डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अब हम आपको सलमान की इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 min read
Mar 26, 2023
salman_khan_kisi_ka_bhai_kisi_ki_jaan_released_on_24_april_2023_revealed_by_shehnaaz_gill_post.png

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के फैंस को ईद पर उनकी फिल्म का खास तौर से इंतजार रहता है। वहीं एक्टर भी अपने उनकी इस उम्मीद पर कायम रहते हुए हर साल अपनी फिल्म के जरिए फैंस को ईदी देते आए हैं। इस बार भी सलमान ईद के मौके पर अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) लेकर आ रहे थे। लेकिन अब खबर है कि इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। दरअसल, पिछले काफी समय से किसी का भाई किसी की जान की रिलीज डेट को लेकर काफी असमंजस बना हुआ है। लेकिन अब एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की इस पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

बता दें कि पिछले दिनों ही सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने रिलीज किए जा चुके हैं। लेकिन ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं हुआ है। हर कोई इस ट्रेलर के लिए इंतजार कर रहा है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी मेकर्स की तरफ कोई एलान नहीं हुआ है। बस इतना ही पता है कि किसी का भाई किसी की जान ईद 2023 पर रिलीज हो रही है।

वहीं गूगल पर 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज डेट 21 अप्रैल दिखाई जा रही है। लेकिन शहनाज गिल ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस फिल्म की अन्य स्टार कास्ट सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल के साथ सॉन्ग जी रहे थे हम पर मस्ती करती दिख रही हैं।

हालांकि वीडियो में खास बात ये है कि शहनाज गिल ने जो कैप्शन दिया है उसमें लिखा है, '30 डे टू किसी का भाई किसी की जान।' शहनाज के इस कैप्शन से साफ हो गया है कि सलमान खान की फिल्म ईद के दिन नहीं बल्कि 24 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है।

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने रिलीज से पहले हिट साबित हो चुके हैं। फिल्म के गाने 'नइयो लगदा' 'बिल्ली बिल्ली' और 'जी रहे थे हम' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। फैंस को उम्मीद है कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की तरह ही सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' भी इस साल की ब्लाॅकबस्टर हिट साबित होगी।

Published on:
26 Mar 2023 10:31 am