मनोरंजन

‘किसी का भाई किसी की जान’ की स्टार कास्ट पर बिल्ली सॉन्ग का चढ़ा खुमार, इस तरह किया प्रमोट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का दूसरा गाना 'बिल्ली बिल्ली' जब से अनाउंस किया गया है, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच फिल्म की स्टार कास्ट ने अलग अंदाज में सॉन्ग को प्रमोट करने का तरीका निकाला है।  
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2023, 10:01 AM IST
salman_khan_kisi_ka_bhai_kisi_ki_jaan_song_billi_billi_release_tomarrow_star_cast_got_hooked_on_cat_mask.png

Billi Billi Song : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का जबरदस्त प्रमोशन करने में बिजी हैं। पिछले दिनों ही फिल्म का पहला गाना 'नय्यो लगदा' (Naiyo Lagda) रिलीज हुआ था। जिसके बाद समलान ने दूसरे गाने 'बिल्ली बिल्ली' (Billi Billi Song) की अनाउंसमेंट की है। यह गाना 2 मार्च को रिलीज होगा। इस बीच पहले से ही 'किसी का भाई किसी की जान' का बिल्ली सॉन्ग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं फिल्म की स्टार कास्ट भी गाने को अलग अंदाज में प्रमोट कर रही है।

बता दें कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में दिखाई देंगी। उनके अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, बिनाली भटनागर और पंजाबी एक्टर जस्सी गिल शामिल हैं। इस बीच जब सलमान खान ने फिल्म के अगले गाने 'बिल्ली बिल्ली' का ऐलान किया तो शहनाज गिल और पलक तिवारी समेत फिल्म की अन्य स्टार कास्ट ने कैट फेस मास्क लगाकर इस गाने को प्रमोट करने का तरीका निकाला है। साथ ही अपनी-अपनी फोटो शेयर की है।

यह भी पढ़े - गदर 2 में हुई सनी देओल की बहू की एंट्री, इस एक्ट्रेस संग इश्क फरमाएंगे तारा और सकीना के बेटे

हालांकि सबसे पहले सलमान खान ने अपने सॉन्ग 'बिल्ली बिल्ली' का ऐलान करने के साथ बिल्ली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा था। बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' का ये आने वाला गाना एक पार्टी सॉन्ग बताया जा रहा है, जिसे सिंगर सुखबीर ने अपनी जादुई आवाज में गाया है। इस तरह से 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टार कास्ट पर बिल्ली बिल्ली सॉन्ग क्रेज चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर बिल्ली सॉन्ग के इस ट्रेंड को काफी पसंद किया जा रहा है।


गौरतलब है कि 2 मार्च 2023 को 'किसी का भाई किसी की जान' का 'बिल्ली बिल्ली' गाना रिलीज होगा। इससे पहले 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का 'नय्यो लगदा' सॉन्ग सुपरहिट साबित हो चुका है। देखना दिलचस्प होगा कि एक्टर का नया गाना क्या कमाल कर पाता है।

यह भी पढ़े - दिशा पटानी और टाइगर के ब्रेकअप पर अक्षय कुमार ने ली चुटकी, ट्रोलर्स ने लगाई लताड़

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’