बॉलीवुड

Salman Khan News Update: सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स की पहचान आई सामने, कोर्ट में होगी पेशी

सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों आरोपियों की पहचान सामने आई है। एक आरोपी की उम्र 24 साल है, जबकि दूसरी की उम्र सिर्फ 21 साल है।

less than 1 minute read
Apr 16, 2024
salman khan house attack news update
सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों की हुई पहचान

मुंबई में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स गिरफ्तार हो चुके हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 15 अप्रैल की देर रात को गुजरात से दोनों शूटर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की साहब गुप्ता और 21 साल के सागर श्रीजोगेंद्र पाल के रूप में हुई है।

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स ने नदीं में फेंक दी बंदूक

आरोपी विक्की साहब गुप्ता गुरुग्राम और सागर श्रीजोगेंद्र बिहार का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद इस्तेमाल की हुई बंदूक को उन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें: सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर के बाहर गोली चलने के बाद हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस

कोर्ट में पेश किए जाएंगे सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी

विक्की और सागर की गिरफ्तारी 15 अप्रैल की रात 2 बजे हुई थी। सुबह दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। अब मुंबई लाकर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के है।

Updated on:
16 Apr 2024 12:07 pm
Published on:
16 Apr 2024 12:04 pm