मनोरंजन

‘एक हाथ है जो मेरा कॉलर पकड़ लेता है’ संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को लेकर दिया बयान, वीडियो वायरल

Sanjay Dutt Statement on Maanayata Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त को लेकर एक खास बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय दत्त की ये सहज और दिल छू लेने वाली बात फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं।

2 min read
Apr 25, 2026
Sanjay Dutt Statement on Maanayata Dutt
Sanjay Dutt Statement on Maanayata Dutt (सोर्स- @tahirjasus)

Sanjay Dutt Statement on Maanayata Dutt: बॉलीवुड के दबंग स्टार संजय दत्त इन दिनों अपने करियर के एक बेहद इंट्रेस्टींग दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'आखिरी सवाल' का इंतजार दर्शकों को है, तो दूसरी तरफ उन्होंने एक और बड़े धमाके का ऐलान कर दिया है। 1993 की कल्ट क्लासिक 'खलनायक' का सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' अब ऑफिशियली तौर पर पक्का हो गया है और इस घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर उत्साह की बाढ़ आ गई है।

तारीफ करते हुए आंखें नम आई नजर

फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' के अनाउंसमेंट इवेंट के दौरान संजय दत्त का एक इमोशनल मोमेंट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी मान्यता दत्त की तारीफ करते हुए नजर आए और उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि मान्यता हमेशा उनकी जिंदगी में ताकत बनकर खड़ी रही हैं। जब भी वो गिरे, मान्यता का हाथ उनका कॉलर पकड़कर उन्हें उठाने के लिए हमेशा तैयार रहा। संजय दत्त के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि असली प्यार ऐसा ही होता है जो मुश्किल वक्त में साथ खड़ा रहे।

इस फिल्म का है सीक्वल

फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' 1993 की उस फिल्म का सीक्वल है जिसने संजय दत्त को बॉलीवुड का सबसे दमदार विलेन बना दिया था। पहले पार्ट में उन्होंने 'बल्लू' का किरदार निभाया था जो आज भी दर्शकों के जेहन में जिंदा है। उस फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने भी लीड रोल निभाई थीं और तीनों की जोड़ी ने पर्दे पर जादू कर दिया था। अब 33 साल बाद संजय दत्त उसी किरदार में एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इस बार का लुक पहले से भी ज्यादा खौफनाक और दमदार नजर आ रहा है।

RSS के इतिहास की एक अनोखी झलक देखने को मिलेगी

'खलनायक रिटर्न्स' के अलावा संजय दत्त की एक और बड़ी फिल्म 'आखिरी सवाल' भी जल्द दर्शकों के सामने आने वाली है। ये फिल्म 8 मई 2026 को थिएटर में दस्तक देगी। इस फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के इतिहास की एक अनोखी झलक देखने को मिलेगी, जिसे लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर संजय और मान्या के वीडियोज शेयर किए गए हैं।

बता दें, संजय दत्त के इन दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है। एक तरफ 'खलनायक' के पुराने फैंस नॉस्टेल्जिया में डूबे हुए हैं, तो दूसरी तरफ नई पीढ़ी भी इस किरदार की धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रही है।

Updated on:
26 Apr 2026 08:36 pm
Published on:
25 Apr 2026 01:33 pm