मनोरंजन

फोटो में दिख रही ये छोटी बच्ची ​आज फिल्म इंडस्ट्री पर कर रही राज, क्या आपने पहचाना?

Bollywood Stars Childhood Pic : बॉलीवुड स्टार्स अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बीच एक और बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो बड़ी होकर बॉलीवुड की सुपरस्टार बन चुकी है। क्या आपने इस क्यूट सी बच्ची को पहचाना?
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2022, 3:40 PM IST
sara_ali_khan_childhood_photo_viral_on_social_media.png
Bollywood Stars Childhood Pic

Bollywood Stars Childhood Pic : फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जिनके बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। इसी बीच स्टार्स भी खबरों में बने रहने के लिए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची टब में बैठी दिख रही है। जिसकी क्यूटनेस को देखकर आपका दिल भी गदगद हो जाएगा। आपको बता दें कि ये बच्ची आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का काफी बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी है और जितनी क्यूट बचपन में दिख रही है, उससे कहीं ज्यादा क्यूट बड़े होने पर है। क्या आप पहचान पाए इस बच्ची को?

चलिए हम आपको एक हिंट देते हैं। तस्वीर में दिख रही ये छोटी सी बच्ची का नाता बॉलीवुड के पटौदी खानदान से है। इस बच्ची की तस्वीर को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सबा पटौदी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। थोड़ा और सोचिए। नहीं समझ आया तो ठीक है हम ही आपको बता देते हैं कि आखिर तस्वीर में दिखने वाली ये क्यूट सी बच्ची कौन है।

आपको बता दें कि ये क्यूट बच्ची कोई और नहीं बल्कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita singh) की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) हैं। वहीं ये तस्वीर सारा अली खान के बचपन (Sara Ali Khan Childhood Pic) की है। सारा की इस तस्वीर को शेयर करते हुए बुआ ने लिखा है कि- मेरा मंचकिन, मेरे दिन की शुरुआत मेरे प्यारे लाडले बच्चों की तस्वीर की बमबारी के साथ। टब में बैठी इस बच्ची को पहचान सकते हैं आप?

गौरतलब है कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म केदारनाथ (Kedarnath) से की थी। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। इसके अलावा सारा ने फिल्म इंडस्ट्री में सिंबा, अतरंगी जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। जल्द ही वह एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ एक अनटाइलट फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर करेंगे।

Updated on:
19 Nov 2022, 3:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’