मनोरंजन

Sara Ali Khan ने चारपाई पर बैठकर दिखाई दिलकश अदाएं, यूजर्स ने पूछा शुभमन गिल का गांव है क्या?

Sara Ali Khan Latest Photoshoot : सारा अली खान इन दिनों गांव में समय बिता रही हैं। जहां से एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा ने पिंक कलर की साड़ी पहनकर दिलकश पोज दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2022, 12:07 PM IST
sara_ali_khan_spending_time_in_village_and_got_her_photoshoot_in_a_pink_saree.jpg
Sara Ali Khan spending time in village and got her photoshoot in a pink saree

Sara Ali Khan Latest Photoshoot : बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों लग्जरी लाइफ को छोड़कर गांव की छोरी बन गई हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी कुछ तस्वीरें बयां कर रही हैं। दरअसल, सारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों को खुद सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (Sara Ali Khan Instagram) पर शेयर किया है। तस्वीरों में वह पिंक कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। हालांकि हर तस्वीर में सारा अलग-अलग पोज दे रही हैं। जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं।

बता दें कि फिलहाल सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों इन दिनों अपनी आनी वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने शूटिंग शेड्यूल से थोड़ा समय निकाला और गांव की सैर करने पहुंच गईं। यहां सारा ने पिंक सड़ी पहने हुए हर तस्वीर में अलग-अलग पोज (Sara Ali Khan Photoshoot) दिए हैं। पहली तस्वीर में वह चारपाई बैठकर कैमरे की तरफ देख रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में वह स्माइल देते हुए पोज दे रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में वह खेत में खड़ी होकर कैमरे की तरफ पीठ कर पोज दे रही हैं।

अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'आप जहां भी जाते हैं, वह किसी ना किसी तरह आपका हिस्सा बन जाता है। इस बीच सारा अली खान के फोटोशूट (Sara Ali Khan Photoshoot) की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। हालांकि कुछ यूजर्स ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'शुभमन गिल का गांव लगता है...'।

गौरतलब है कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Indian Cricketer Shubman Gill) के अफेयर की खबरें इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में जमकर फैली हुईं हैं। ऐसी अफवाह है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंं हालांकि सारा ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। जबकि शुभमन गिल ने हाल ही में एक चैट शो में सारा को डेट करने के सवाल पर कहा था कि 'हो सकता है'। जिसके बाद से कयासों का दौर और तेजी से बढ़ने लगा है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कोई बात नहीं की है।

Updated on:
17 Nov 2022, 12:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’