मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर (Karan Johar) का धर्मा प्रोडक्शन जल्द ही एक फिल्म पर काम शुरू करने जा रहा है। हालांकि फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये कंफर्म है कि इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan Bollywood Debut) इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। लेकिन वे लीड रोल में होंगे या साइड रोल में, ये तो फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा। बता दें कि सैफ अली खान हमेशा से चाहते थे कि उनके बेटे (Ibrahim Ali Khan) का डेब्यू धमाकेदार हो, जिसे सब याद रखें।