Ranbir Kapoor on sai Pallavi: हाल ही में जब रणबीर कपूर ने साई पल्लवी को सीता के रूप में देखा, तो उन्होंने उनकी एक्टिंग और सरलता की बहुत तारीफ की, जो खूब वायरल हो रही है।
Ranbir Kapoor on sai Pallavi: एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इस साल के मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म का पहला हिस्सा इस साल दिवाली के अवसर पर रिलीज होगा। बता दें, फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभाएंगे और साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी। बता दें, टीजर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर ने अपनी को-स्टार साई पल्लवी और यश को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि सीता के रूप में साई पल्लवी से बेहतर कास्टिंग नहीं हो सकती थी।
नितेश तिवारी की फिल्म का टीजर भारत से पहले अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रिलीज किया गया था और रणबीर कपूर भी इस इवेंट में पहुंचे थे। वहां, मीडिया से बातचीत में रणबीर कपूर ने साई पल्लवी को ब्रिलिएंट एक्टर बताया, "हम सबको पता है कि साई एक ब्रिलिएंट एक्टर हैं। आपको पता है, उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। मुझे याद है, पहले दिन जब मैंने उन्हें सीता के रूप में देखा, मैंने नितेश सर की ओर देखा और हम दोनों को तुरंत एहसास हो गया कि उनसे बेहतर किसी और को कास्ट नहीं किया जा सकता था।"
इस दौरान रणबीर कपूर ने अपने को-स्टार यश की भी सराहना की और उन्होंने कहा कि यश के पास बेशक जो स्टारडम है और रावण का किरदार निभाने के लिए ऐसे ही इंसान की जरूरत है जिसके पास वो औरा, वो स्क्रीन प्रेजेंस हो।
फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर के अवतार से तो पर्दा उठा दिया गया है, लेकिन रावण (यश) और सीता (साई पल्लवी) के लुक को अभी तक रिवील नहीं किया गया है। फैंस को सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश के लुक का भी बेसब्री से इंतजार है। टीजर में एक झलक रावण की दिखाई है, लेकिन चेहरे को रिवील नहीं किया है। उस एक झलक पर भी फैंस ने यश की कास्टिंग को लेकर काफी उत्साह दिखाया है।
बता दें, रणबीर कपूर की इस फिल्म को 2 हिस्सों में रिलीज करने का प्लान है और अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इसके दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। रणबीर कपूर की फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, फैसल मलिक, कुणाल कपूर, मोहित रैना और रकुलप्रीत सिंह जैसे स्टार्स नजर आएंगे।