मनोरंजन

यूं ही नहीं बॉलीवुड के किंग हैं शाहरुख खान, उनकी पठान ने एडवांस बुकिंग में ही रचा नया इतिहास

Pathaan Advance Booking : शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की ओर से हाल ही में जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि पठान की एडवांस बुकिंग काफी शानदार तरीके से चल रही है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2023, 9:58 AM IST
shah_rukh_khan_film_pathan_joins_kgf_2_and_brahmastra_club_in_advance_ticket_booking.jpg
Shah Rukh Khan film Pathan joins KGF 2 and Brahmastra club in advance ticket booking

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पठान' (Pathaan) के रिलीज होने में बस तीन दिन बचे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर हर कोई काफी एक्साइटेड है। आलम ये है कि पठान की एडवांस बुकिंग के टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। लोग फिल्म को देखने के लिए इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं कि धड़ाधड़ टिकटें खरीद रहे हैं। महज दो दिन में ही शाहरुख खान की फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें ऐसे ही बॉलीवुड का किंग नहीं कहा जाता है। फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई और उसने इतिहास रच दिया है। धड़ल्ले से हो रही एडवांस बुकिंग के चलते पठान दो बड़ी फिल्मों के कल्ब में शामिल हो गई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की ओर से हाल ही में जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि पठान की एडवांस बुकिंग काफी शानदार तरीके से चल रही है। यही वजह है कि फिल्म दो बड़ी फिल्मों के कल्ब में एंट्री ले चुकी है। जिन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग की थी।

बता दें कि साउथ के सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF 2) पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज से पहले ही रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग मिली थी। फिल्म केजीएफ 2 ने एडवांस के तौर पर कोरोना महामारी के बाद नेशनल चेन में सबसे ज्यादा 5.15 लाख टिकटों की बुकिंग की थी। आंकड़ों की जानकारी खुद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी।

हालांकि हिंदी फिल्मों की बात की जाए तो कोविड महामारी के बाद ए़डवांस बुकिंग में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmāstra) ने यह बाजी मारी थी। 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से पहले ही नेशनल चेन में 3.02 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग की गई थी। जिसका फायदा साफ तौर पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में देखा गया था।

वहीं बात करें शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की तो भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चकी है। तब से लेकर अब तक शाहरुख की इस अपकमिंग फिल्म की टिकटें ताबड़तोड़ बिक रहीं हैं। फिल्म को लेकर लोगों में बज बना हुआ है। तरण आदर्श के आकड़ों के मुताबिक, नेशनल चैन रिलीज से तीन दिन पहले अब तक 'पठान' की 2.65 लाख टिकटें एडवांस में बुक की जा चुकी है। जबकि फिल्म के पास 2 दिन का वक्त और बचा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा कि फिल्म ब्रह्मास्त्र और केजीएफ 2 को पीछे छोड़ देगी।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’