मनोरंजन

कृति सेनन बनीं विलेन, रश्मिका बनीं दिल की आवाज! शाहिद कपूर के साथ लव ट्रायंगल ने मचाया बवाल

Cocktail 2: शाहिद कपूर की नई फिल्म 'कॉकटेल 2' आते ही इंटरनेट पर धमाल मच गया है। इस लव ट्रायंगल में कृति सेनन जिंदादिल और बेबाक लड़की के किरदार में है।

2 min read
Jun 20, 2026
Cocktail 2
Cocktail 2 (This photo from x:@ur_ishanii)

Cocktail 2: फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) पर्दे पर दस्तक दे चुकी है और सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी कहानी, किरदारों और रिश्तों को लेकर सुर्खियां बनी हुई है। बता दें, ट्रेलर में जहां एक तरफ मॉडर्न रिलेशनशिप्स की झलक दिखाई गई है, तो वहीं दूसरी तरफ पुराने दौर वाले सच्चे प्यार की भावना को भी सामने लाने की कोशिश की गई है। यही कारण है कि फिल्म युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

कृति सेनन को निगेटिव टच वाले जिंदादिल और बेबाक रोल में दिखाया गया

फिल्म में रश्मिका मंदाना का किरदार सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, जिसमें उन्हें एक इमोशनल और प्यार पर विश्वास करने वाली लड़की के तौर पर दिखाया गया है। उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशंस को लेकर सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। साथ ही, इसमें कई फैंस का मानना है कि ये उनके करियर के सबसे भावनात्मक किरदारों में से एक है।

तो वहीं कृति सेनन को इस बार एक अलग अंदाज में पेश किया गया है। बता दें, आमतौर पर रोमांटिक और हल्के-फुल्के किरदारों में नजर आने वाली कृति सेनन को यहां एक ग्रे शेड और निगेटिव टच वाले जिंदादिल और बेबाक रोल में दिखाया गया है, जिसको हम विलेन भी कह सकते है, लेकिन पूरी फिल्म में हॉट दिखती है। 19 जून यानी कल रिलीज हुई इस फिल्म में में कुछ सीन ऐसे भी है, जिसकी कहानी में कृति के किरदार को उनकी अब तक की फिल्मों की तुलना में स्पेशल दिखाया गया है।

शाहिद के मैच्योर और बैलेंस किरदार

एक्टर शाहिद कपूर इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं जो उम्र और अनुभव दोनों में परिपक्व नजर आता है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी और रश्मिका की उम्र के अंतर को लेकर बहस भी देखने को मिली है, लेकिन फिल्म में शाहिद के मैच्योर और बैलेंस वाले रोल ने कई दर्शकों का दिल जीत लिया है।

बता दें, फिल्म की एक और खास बात इसका लव ट्रायंगल है, जिसमें शाहिद, रश्मिका और कृति के बीच बनने वाले रिश्तों का जाल कहानी को मजेदार बनाता नजर आ रहा है। फिल्म में प्यार के साथ-साथ "टर्म्स एंड कंडीशंस" और रिश्तों की नई सोच को भी दिखाया गया है, जो आज की जेनरेशन की डेटिंग कल्चर को दर्शाता है।

मॉडर्न लव, इमोशनल ड्रामा और एक लव ट्रायंगल का पूरा कॉम्बो

फिल्म में मजेदार बात ये है कि फिल्म सिर्फ रिश्तों की जटिलताओं पर नहीं, बल्कि गाने पर भी काफी फोकस करती दिखाई दे रही है। दरअसल, फिल्म में कई गानों की झलक देखने को मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि म्यूजिक फिल्म की सबसे बड़ी ताकतों में से एक होगा। इसके अलावा पुलकित सम्राट की एंट्री भी फिल्म में कमाल की है। फिल्म 'कॉकटेल 2' मॉडर्न लव, इमोशनल ड्रामा, दमदार म्यूजिक और एक लव ट्रायंगल का पूरा कॉम्बो है। ये फिल्म आपको जरूर देखनी चााहिए।

Updated on:
20 Jun 2026 01:04 pm
Published on:
20 Jun 2026 01:00 pm