मनोरंजन

पठान बायकॉट करने वालों को शाहरुख खान के फैंस ने दिखाया ठेंगा, एडवांस में बुक किए इतने टिकट!

Pathaan Screening on First Day Fisrt Show : शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathaan) की रिलीज से पहले हर उनके फैंस ने उन्हें बड़ा सरप्राइज दिया है। उनका कहना है कि फिल्म का जश्न पूरे हफ्ते चलेगा। हमारा लक्ष्य शाहरुख खान की फिल्मों को त्योहार की तरह सेलिब्रेट करना है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2023, 12:48 PM IST
shahrukh_khan_fan_club_booked_pathan_50_thousand_tickets_for_first_day_first_show_in_200_cities.jpg

Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया है। फिल्म में शाहरुख और जॉन अब्राहम (John Abraham) के एक्शन सीक्वेंस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का ग्लैमरस अंदाज भी फैंस को लुभा रहा है। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस ने किंग खान को बड़ा तोहफा दिया है। जिसके तहत पूरे भारत के 200 शहरों में 'पठान' के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के फैन क्लब ने पूरे भारत में 50 हजार लोगों के लिए 'पठान' के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट बुक की हैं। इस बात की पुष्टि खुद फैन क्लब के को-फाउंड यश परायानी ने की है। उन्होंने बताया है कि 200 से अधिक शहरों में फैंस के लिए 'पठान' के शो आयोजित किए जाएंगे।

रिपोर्ट में कहा गया कि मुंबई में ओपनिंग डे पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान' (Pathaan) के 7-8 शो आयोजित किए जाएंगे तो वहीं दिल्ली में 6 शो आयोजित होंगे। अगर हिसाब लगाया जाए तो फैन क्लब के इन शोज से 'पठान' 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। उन्होंने बताया कि फिल्म का जश्न पूरे हफ्ते चलेगा। हमारा लक्ष्य शाहरुख खान की फिल्मों को त्योहार की तरह सेलिब्रेट करना है।

गौरतलब है कि शाहरुख खान की 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, इसका डिस्ट्रिब्यूशन वाईआरएफ करेगा। वहीं फिल्म को विशाल-शेखर ने म्यूजिक दिया है।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’