मनोरंजन

पठान की रिलीज से पहले वैष्णों देवी पहुंचे शाहरुख खान, आधी रात मां के दरबार में लगाई हाजिरी

Shah Rukh Khan visit Mata Vaishno Devi : शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अगले महीने जनवरी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच एक्टर शाहरुख खान माता वैष्णों देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
2 min read
• •
Dec 12, 2022
shahrukh_khan_reach_mata_vaishno_devi_temple_before_release_pathaan_movie_says_report.jpg
Shah Rukh Khan visit Mata Vaishno Devi

Saha Rukh Khan Pathaan : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Saha Rukh Khan) के लिए आने वाला साल 2023 काफी खास होने वाला है। साल के पहले ही महीने जनवरी में उनकी मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) रिलीज होगी। इस बीच खबर है कि एक्टर अपनी फिल्म पठान की रिलीज से पहले आधी रात में कुछ साथियों के साथ मां वैष्णों के दरबार में हाजिरी लगाकर आए हैं। जाहिर है कि इन दिनों जिस तरह से बॉलीवुड फिल्मों पर ग्रहण लगा है। एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी समय से बायकॉट अभियान भी चल रहा है। ऐसे में मेकर्स और स्टार्स डरे हुए हैं और अपनी फिल्में हिट कराने के लिए कई तरह के जतन और उपाय कर रहे हैं। इसलिए शाहरुख खान भी माता वैष्णों देवी के दरबार में हाजिरी लगाने चले गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के रीलीज से पहले (Saha Rukh Khan Mata Vaishno Devi) आधी रात को माता वैष्णों के दरबार में पहुंचे थे। इस बीच एक्टर की मां के दरबार में जाते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहरुख रविवार देर रात अपने कुछ साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के भवन पहुंचे और और मां के चरणों में हाजिरी लगाई। इससे पूर्व वह देर रात कटड़ा के एक होटल में पहुंचे और कुछ देर विश्राम के उपरांत वाहन में सवार होकर नए ताराकोट मार्ग से आदिकुंवारी तक गए।

वहीं शाहरुख से पहले एक्टर आमिर खान (Amir Khan) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। तस्वीरों में एक्टर अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ आरती और कलश पूजन कर रहे थे। आमिर ने बाकायदा माथे पर तिलक लगाया था और आमिर खान प्रोडक्शन हाउस में पूजा करते नजर आए थे।

गौरतलब है कि मां वैष्णों देवी के दरबार में हाजिरी लगाने से पहले शाहरुख खान का उमराह (Saha Rukh Khan Umrah) करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अहराम (उमराह करने के वक्त पहना जाना वाला कपड़ा) बांधे हुए थे। बता दें कि शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्मों, 'पठान', 'जवान' और डंकी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में साउदी अरब में फिल्म 'डंकी' की शूटिंग खत्म की है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

Published on:
12 Dec 2022 10:35 am
Also Read
View All
‘बिना प्रोफाइल फोटो वालों का नेगेटिव फीडबैक नहीं चाहिए’, मृणाल ठाकुर ने ‘पूजा मेरी जान’ को लेकर ट्रोलर्स को दिया जवाब!

हादसे के बाद बाल-बाल बचे इमरान हाशमी का पहला पोस्ट आया सामने, फिल्म के नए गाने को लेकर दी जानकारी

आलिया कुरैशी की परफॉर्मेंस पर सीटी बजाने लगे विजय वर्मा, फोन में रिकॉर्ड किया वीडियो, फैंस ने डेटिंग की अफवाहों को दी हवा

‘शहजाद ने मुझे लड़की के लिए नहीं छोड़ा’, भाई के सपोर्ट में आए तहसीन पूनावाला, तेज प्रताप यादव को बताया फ्लॉप

Drishyam 3 Box Office Collection Day 12: ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ 500 करोड़ के पार, रिलीज के दूसरे मंगलवार को कमाई में आया 41.7% का उछाल