14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलिया कुरैशी की परफॉर्मेंस पर सीटी बजाने लगे विजय वर्मा, फोन में रिकॉर्ड किया वीडियो, फैंस ने डेटिंग की अफवाहों को दी हवा

Vijay Varma Viral Video: विजय वर्मा मुंबई में आलिया कुरैशी के एल्बम 'झल्ली' लॉन्च पार्टी में पहुंचे। उनकी परफॉर्मेंस पर सीटी बजाने और वीडियो रिकॉर्ड करने का क्लिप वायरल है।
2 min read
Google source verification
Vijay Varma Viral Video

विजय वर्मा ने आलिया कुरैशी को किया चीयर (सोर्स: x-@Bhumi__M026/@raxinray)

Vijay Varma and Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपनी कथित गर्लफ्रेंड और सिंगर-एक्ट्रेस आलिया कुरैशी के साथ रिश्ते की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में विजय मुंबई में आलिया के म्यूजिक एल्बम 'झल्ली' के लॉन्च के मौके पर आयोजित पार्टी में पहुंचे। यहां आलिया की परफॉर्मेंस के दौरान अभिनेता उन्हें चीयर करते नजर आए। विजय ने न सिर्फ जोरदार तालियां बजाईं और सीटी बजाकर उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि अपने फोन में उनकी परफॉर्मेंस रिकॉर्ड भी की। इवेंट के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आलिया की परफॉर्मेंस पर विजय का रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आलिया कुरैशी गाना गाती नजर आ रही हैं, जबकि विजय वर्मा दर्शकों के बीच से उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। अभिनेता को सीटी बजाते, तालियां बजाते और आलिया की परफॉर्मेंस का आनंद लेते देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में विजय मुस्कुराते हुए अपने फोन से आलिया का गाना रिकॉर्ड करते नजर आते हैं।

विजय का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। दोनों के कथित रिश्ते को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं के बीच इन वीडियो ने एक बार फिर उनके रिलेशनशिप की अफवाहों को हवा दे दी है। हालांकि, विजय और आलिया ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कैसे शुरू हुई विजय और आलिया के डेटिंग की चर्चा?

विजय वर्मा और आलिया कुरैशी के रिश्ते की अटकलें तब शुरू हुई थीं, जब दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। इनमें एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए उनकी मौजूदगी भी शामिल थी। हालांकि, सार्वजनिक जगहों पर साथ नजर आने के बावजूद दोनों ने डेटिंग की खबरों की पुष्टि नहीं की है।

'जवान' से एक्टिंग में आई थीं आलिया कुरैशी

आलिया कुरैशी अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले संगीत जगत से जुड़ी रही हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एसएसपी आजाद की गैंग की एक सदस्य का किरदार निभाया था।

इसके बाद आलिया खुशी कपूर की फिल्म 'नादानियां' में उनकी दोस्त के रूप में नजर आईं। वह 'बंदिश बैंडिट्स' और 'इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड ईगर फॉर लव' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं।

तमन्ना भाटिया से अलग होने के बाद चर्चा में विजय

विजय वर्मा इससे पहले अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने दो साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट किया और 2025 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। अब आलिया कुरैशी के साथ विजय की मौजूदगी और उनकी परफॉर्मेंस पर अभिनेता के रिएक्शन को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, दोनों के रिश्ते की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।