मनोरंजन

आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड की कीमत देख चकराया लोगों का सिर, बोले- किडनी बेचकर भी…

Aryan Khan Clothing Brand Collection : आर्यन खान का क्लोदिंग ब्रांड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके कलेक्शन की कीमत को देखने के लोगों के होश उड़ गए हैं। जिसके बाद यूजर्स आर्यन को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।  
2 min read
May 02, 2023
shahrukh_khan_son_aryan_khan_trolled_for_luxury_brand_dyavol_x_expensive_pricing_mems_goes_viral.jpg

बाॅलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने हाल ही में अपने लाडले बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के साथ मिलकर उनके क्लोदिंग ब्रांड को लॉन्च किया है। 30 अप्रैल को ही आर्यन ने अपने लग्जरी लाइफस्टाइल ब्रैंड का ऑनलाइन शॉप ओपन किया है। जिसके बाद से ही उनका ये ब्रैंड इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना गया है। हालांकि आर्यन खान के ब्रांड कलेक्शन की कीमत को देखने के बाद लोगों का सिर चकरा गया है। कई लोग सोशल मीडिया पर आर्यन खान को ट्रोल भी कर रहे हैं।

दरअसल, आयर्न खान के क्लोदिंग ब्रांड के प्राइज आसमान छू रहे हैं। एक जैकेट 2 लाख रुपये की तो एक हुडी के लिए आपको 45 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड की कीमत को जानने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्यन खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

यूजर्स का मानना है कि इन कपड़ों को खरीदने के लिए हमें अपने एक किडनी तो बेचनी ही पड़ेगी। एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या प्राइस है, 33 हजार की टी शर्ट, 45 हजार की हुडी और दो लाख की जैकेट।' वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'आर्यन खान के ब्रांड के कपड़े खरीदने के लिए तो लगता है एक किडनी ही बेचनी पड़ेगी।'

सोशल मीडिया पर आयर्न खान का क्लोदिंग ब्रांड का प्राइज चर्चा में बना हुआ है। हालांकि इतने मंहगे कपड़ों के बावजूद आर्यन का पूरा कलेक्शन सिर्फ एक दिन में बिक गया। बेटे आर्यन खान के पहले बिजनेस की सफलता पर शाहरुख खान ने भी खुशी जताई। उन्होंने लिखा, 'इस सफर के लिए शुक्रिया। हमारा सारा समान बिक गया। अगले कलेक्शन के लिए बने रहे।'

Published on:
02 May 2023 01:16 pm