23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 20: कनिका मान संग ‘वन-साइडेड लव’ पर गुल्लू की सफाई, बोले- हम सिर्फ दोस्त हैं, कोई लव एंगल नहीं

Bigg Boss 20: कुशल तंवर (गुल्लू) ने काजी तौकीर से बातचीत में अपनी शादी और तलाक का सच कबूल किया है। गुल्लू ने बताया कि उनकी शादी महज 4 से 6 महीने ही चली और उसमें कोई प्यार नहीं था।
2 min read
Google source verification
kushal tanwar Confirmed divorce and viral photo truth in bigg boss 20

बिग बॉस 20 में कुशाल तंवर ने अपने तलाक की सच्चाई बताई (Photo Source- Instagram)

Kushal Tanwar Confirme divorce in Bigg Boss 20: रियलिटी टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इन दिनों दर्शकों के बीच छाया हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी रणनीकतियों से फैंस का ध्यान खींच रहे हैं, लेकिन 'MTV स्प्लिट्सविला 16' के विनर कुशल तंवर उर्फ 'गुल्लू' (Gullu) और रॉकस्टार काजी तौकीर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में शो का एक क्लिप तेजी से वायरल हुआ, जिसमें गुल्लू ने काजी तौकीर के साथ बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा बड़ा राज खोला, जिसे वह अब तक नकारते आ रहे थे। वहीं, उन्होंने कनिका मान संग अपने रिश्ते पर भी बात की।

तलाक पर गुल्लू का बड़ा खुलासा

साल 2025 में स्प्लिट्सविला 16 के दौरान गुल्लू की एक पारंपरिक शादी की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें वह सफेद शेरवानी और वरमाला पहने एक दुल्हन के साथ नजर आ रहे थे। उस समय और बाद के भी कई इंटरव्यूज में गुल्लू ने उन सभी तस्वीरों को पूरी तरह 'फेक' बताया था। हालांकि, बिग बॉस 20 के घर में प्रवेश करने के बाद उनका रुख पूरी तरह बदल गया।

साथी कंटेस्टेंट काजी तौकीर से बात करते हुए गुल्लू ने आखिरकार सच स्वीकार किया और बताया कि उनकी शादी वाकई हुई थी, लेकिन वह महज 4 से 6 महीने ही टिक सकी। जब काजी ने पूछा कि क्या उन्होंने प्यार में शादी की थी, तो गुल्लू ने बेबाक अंदाज में इसका जवाब दिया और कहा, "सबको वो चीज गलत लग रही थी, डिवोर्स। नहीं, प्यार नहीं था, वैसे कौन प्यार करता है।" गुल्लू ने यह भी शेयर किया कि तलाक का फैसला लेने के बाद उनके माता-पिता को भी सामाजिक स्तर पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

कनिका मान संग केमिस्ट्री: क्या यह एकतरफा प्यार है या सिर्फ दोस्ती?

घर के अंदर गुल्लू और 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' फेम एक्ट्रेस कनिका मान की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गुल्लू प्यार से कनिका को 'चौधराइन' कहकर बुलाते हैं। घर के अन्य सदस्यों को लगता है कि गुल्लू का दिल कनिका पर आ गया है, लेकिन कनिका ने शुरुआत से ही अपनी सीमाएं तय कर रखी हैं।

कनिका ने शो में भावुक होते हुए खुलासा किया था कि उनके पुराने रिश्ते के कड़वे अनुभवों के कारण उन्हें 'ट्रस्ट इश्यूज' हैं और वह शो में अकेला गेम खेलना चाहती हैं। जब ईशा रिक्खी ने उनसे गुल्लू के बारे में पूछा, तो कनिका ने साफ किया कि वह कोई रोमांटिक एंगल नहीं चाहतीं।

दूसरी तरफ, गुल्लू ने भी इन सभी अटकलों पर अपना रुख साफ करते हुए कहा, "कोई वन-साइडेड लव नहीं है, हम सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच आपसी समझ और सहजता है, इसके अलावा कोई रोमांटिक एंगल नहीं है।"

"इस बार सिंगल ही रहूंगा"- गुल्लू का पुराना बयान वायरल

कनिका और गुल्लू की दोस्ती की चर्चाओं के बीच गुल्लू का बिग बॉस में आने से ठीक पहले दिया गया एक बयान भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। गुल्लू ने शो में एंट्री से पहले साफ कहा था, "एक चीज़ जो मैं इस शो में कभी नहीं करूँगा, वह है प्यार। मैं इस बार किसी के प्यार में नहीं पड़ना चाहता और पूरी तरह सिंगल रहना चाहता हूँ।" अब देखना होगा कि गुल्लू का यह संकल्प बिग बॉस 20 के आने वाले दिनों में टिक पाता है या नहीं।