मनोरंजन

साल 2023 में कायम रहेगी शाहरुख खान की बादशाहत, एक्‍सपर्ट्स बोले- पठान से ज्यादा हिट होगी जवान और डंकी!

Shahrukh Khan Jawan and Dunki : साल 2023 में पठान से शाहरुख खान ने जबरदसत कमबैक किया है। उनकी यह फिल्म बॉलीवुड के लिए तारणहार साबित हुई है। लेकिन पिक्चर यहीं खत्म नहीं होती। इसके बाद शाहरुख की जवान और डंकी भी लाइन में है। जो जबरदस्त सफलता हासिल कर सकती है।
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2023, 2:31 PM IST
shahrukh_khan_upcoming_film_jawan_and_dunki_may_be_bigger_hit_than_pathaan_says_trade_analyst.jpg

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने तकरीबन चार साल के लंबे ब्रेक के बाद साल 2023 में 'पठान' (Pathaan) से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। उन्हें दोबारा बड़े पर्दे पर देखकर फैंस भी काफी खुश हैं और उनकी फिल्म पर अपना बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। जाहिर है कि बायकॉट ट्रेंड के चलते पिछले साल 2022 में एक के बाद एक लगातार फिल्में फ्लॉप जा रहीं थीं। लेकिन पठान के जरिए शाहरुख सभी के तारणहार बने हैं। उनकी फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्‍म ने 8 दिनों में ही देश में सिर्फ हिंदी वर्जन से 333 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं वर्ल्‍डवाइड यह फिल्‍म 675 करोड़ के करीब पहुंच गई है। साथ ही शाहरुख के लड़खड़ाते स्‍टारडम को नई उड़ान दे गई है। इससे पहले 'जीरो' से लेकर 'फैन' तक उनकी चार फिल्‍में फ्लॉप हो चुकी थीं। हालांकि पिक्चर यहीं खत्म नहीं होगी।


ट्रेड एनालिस्‍ट्स के मुताबिक, इस साल पठान से धमाकेदार वापसी करने के बाद शाहरुख खान के जलवे यूं ही बरकरार रहेंगे। पठान के बाद उनकी दो फिल्में 'जवान' (Jawan) और 'डंकी' (Dunki) का आना बाकी है। कहना गलत नहीं होगा कि साल 2023 में हुकुम का इक्का किंग के पास रहने वाला है। खुद ट्रेड एक्सपर्ट्स तरण आदर्श और अक्षय राठी मान कर चल रहे हैं कि पठान की धुआंधार सफलता के बाद 'जवान' और 'डंकी' की राह भी आसान बन गई है।

यह भी पढ़े - पठान की सक्सेस के बाद KGF मेकर्स ने शाहरुख खान से मिलाया हाथ? हिंदी फिल्म के लिए किया अप्रोच!

मीडिया हाउस से बातचीत में तरण आदर्श ने बताया कि 'पठान की सफलता से इन दो फिल्‍मों को भी निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। जब कोई फिल्म अच्छा करती है, तो यह एक्‍टर की अगली फिल्मों को जरूर प्रभावित करती है। पहले जून में एटली के डायरेक्‍टर में बन रही 'जवान' आएगी, और फिर दिसंबर में राजकुमार हीरानी के डायरेक्‍शन में बन रही 'डंकी' रिलीज होगी। 'पठान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्‍श्‍न से दोनों फिल्‍मों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।'


वहीं ट्रेड एनालिस्‍ट्स अक्षय राठी का कहना है कि पठान में एक्शन अवतार में दिखने के बाद शाहरुख खान 'जवान' में नए अवतार में दिखेंगे। एटली जैसे डायरेक्‍टर के साथ यह देखना दिलचस्‍प होगा कि वह क्‍या नया करते हैं। दूसरे फिल्‍ममेकर्स से उलट एटली जानते हैं कि उन्‍हें अपने हीरो को कैसे प्रजेंट करना है। ऐसे में जवान को पठान से काफी फायदा मिलने की संभावना है। जबकि 'डंकी' भी राजकुमार हिरानी की फिल्म है, इसलिए उसकी सफलता भी लगभग तय है। यह दिसंबर में रिलीज होगी, ऐसे में इससे उम्मीदें और अध‍िक होंगी।'

उन्होंने आगे कहा कि 'मुझे यह तो नहीं पता कि यह फिल्‍म उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में बेहतर कमाई करेगी या नहीं, लेकिन मुझे इस बात का पक्‍का यकीन है कि तमिलनाडु में बहुत अधिक संख्या में और अभूतपूर्व संख्या में दर्शक सिनेमाघर पहुंच सकते हैं। एटली एक ऐसे डायरेक्‍टर हैं जिनकी खुद की फैन फॉलोइंग है और इस फिल्‍म में शाहरुख खान भी हैं जिन्होंने दुनिया भर अपनी बादशाहत कायम की है।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’