शाहरुख खान (Shahrukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) इस समय पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। इंडिया के अलावा विदेशी फैन भी फिल्म को बेशुमार प्यार दे रहे हैं। जिसके चलते पठान ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं पड़ोसी मुल्क यानी पाकिस्तान में फिल्म भले ही आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं हुई हो लेकिन वहां भी किंग खान के फैंस ने फिल्म को देखने का तरीका निकाल लिया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में पठान को गैर कानूनी तरीके से दिखाने की तैयारी चल रही है। एक फेसबुक पेज पर धड़ाधड़ फिल्म के टिकट बेचे जा रहे हैं।