शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) की आंधी बॉक्स ऑफिस पर थमती नहीं दिख रही है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई करती जा रही है। आलम ये है कि पठान ने 8वें दिन धुंआधार कमाई करते हुए सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' (Tiger Zinda Hai) को पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पठान ने रिलीज के आठवें दिन यानी बुधवार को करीब 19.50 करोड़ कमाए हैं। जिसके बाद टोटल बिजनेस 349.75 करोड़ यानी 350 करोड़ से 25 लाख कम हुआ है। जबकि टाइगर जिंदा है का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 339.16 करोड़ रुपये था।