Sidharth Bhardwaj Allegations: एक्टर-मॉडल सिद्धार्थ भारद्वाज ने खुलासा किया है कि रजत दलाल के खिलाफ उनकी एक रील पर कमेंट करने के कारण उनकी एक दोस्त को रेप की धमकियां मिलीं हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?
Sidharth Bhardwaj Allegations: 'The-50 Show' से फेमस हुए एक्टर मॉडल सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिटनेस ट्रेनर और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर रजत दलाल के खिलाफ एक रील पोस्ट की, जिसे कुछ घंटों बाद हटा दिया गया। इसे "कायरतापूर्ण" हरकत बताते हुए सिद्धार्थ ने याद किया कि कैसे उनकी एक करीबी महिला मित्र ने उसी रील पर टिप्पणी की और बाद में कथित तौर पर रजत की पीआर टीम से "बलात्कार की धमकियां" मिलीं।
फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने कहा, 'रजत की पीआर टीम भी है, गंदे-गंदे कमेंट करवाते हैं, बॉट्स चलाते हैं।' उन्होने आगे बताया कि आजकल एक बॉट मैसेज के लिए लगभग 10-15 रुपये का रेट है। सिद्धार्थ ने बताया, 'मेरी दोस्त है उसे बलात्कार की धमकियां आ रही हैं, जिसने उस रील पर कमेंट कर दिया था।' उन्होंने यह भी कहा कि उसे भेजे गए मैसेज चर्चा के लायक भी नहीं थे। सिद्धार्थ ने ऐसे मैसेज भेजने वालों की निंदा करते हुए कहा, "ये लोग खुले घूम रहे हैं बाहर, जो ऐसी बातें लिख सकते हैं किसी औरत को कि दिल रो पड़ेगा आपका पढ़ के।'
बिग बॉस और स्प्लिट्सविला फेम सिद्धार्थ भारद्वाज ने इस हरकत को सबसे घटिया और कायरतापूर्ण बताया। उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वो किसी से झगड़े के बाद भी ऐसा कदम न उठाएं। फिर उन्होंने रजत, करण पटेल और दूसरे बड़ी फैन फॉलोविंग वाले सेलेब्स पर तंज करते हुए कहा, 'दोस्तों, कृपया आप पर एक सामाजिक जिम्मेदारी है। आप कृपया जाकर ये वीडियो बनाएं और लोगों को बोलो कि यार ये मत करो।' हालांकि, उन्होंने दावा किया कि ये लोग खुद ही इन बॉट्स को चला रहे हैं और इसलिए ऐसे कदम उठा सकते हैं।
इसके बाद सिद्धार्थ ने दावा किया कि करण पटेल की टीम ने कथित तौर पर लोगों से उनकी पत्नी को गंदे कमेंट्स किए। उन्होंने कहा, "शो में हम ना बोले, किसी को कुछ ना बोलें तो हम गलत और डरपोक। अगर हम बोलेंगे तो भाईसाहब आप हमारे घर की बहन बेटियों को रेप की धमकियां दिलवाओगे।" उन्होंने आगे कहा कि इसका कोई समाधान नहीं है।
रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी से कॉमेडियन बने सिद्धार्थ ने आधुनिक भारत को 'ट्रोलर्स का देश' भी कहा।