
Sourav Joshi Goa Vlog Controversy: पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ जोशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। उनके लेटेस्ट गोवा व्लॉग की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस वीडियो क्लिप में उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट भी नजर आ रही हैं। यूजर्स ने रिएक्शन देते हुए सवाल उठाया है कि आखिर यह हिस्सा फाइनल एडिट में कैसे आ गया। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि क्या उनके वीडियो में ऐसी चीजें जानबूझकर रखी जाती हैं या फिर यह गलती से हो जाता है।
वायरल हो रही इस क्लिप में, सौरभ अपनी गोवा की छुट्टियों के दौरान अवंतिका के साथ कमरे का टूर दे रहे हैं। जब वे प्राइवेट पूल दिखाने के लिए बाहर आते हैं, तो अवंतिका पर रोशनी पड़ती है, जिससे कैमरे में उनकी ड्रेस ट्रांसपेरेंट दिखने लगती है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "हैरानी की बात यह है कि वीडियो शूट हुआ, एडिट हुआ और फिर पब्लिक भी कर दिया गया।" एक अन्य यूजर ने पूछा, "क्या सौरभ जोशी जानबूझकर ऐसे वीडियो पोस्ट करते हैं, या पोस्ट करने से पहले वे दोबारा चेक भी नहीं करते? भाई, वह कैमरा एंगल क्या था?" एक यूजर ने सुझाव दिया, "उन्हें पहले इसे चेक कर लेना चाहिए था।" कई अन्य लोगों ने इस क्लिप को 'अनुचित' करार दिया है।
जबकि एक और यूजर ने लिखा, 'मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपनी ही पत्नी अवंतिका का 23 सेकेंड का वीडियो लीक कर दिया। हैरानी की बात ये है कि वीडियो शूट हुआ, एडिट हुआ और फिर पब्लिक भी कर दिया गया। ये वीडियो तो नॉर्मल था लेकिन उनका जो अगला वीडियो है वो…!
वहीं, एक यूजर ने लिखा, क्या सौरभ जोशी जानबूझकर ऐसे वीडियो पोस्ट करते हैं, या पोस्ट करने से पहले वे दोबारा चेक भी नहीं करते? भाई, वो कैमरा एंगल क्या था???
एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पहले सौरभ जोशी ने अपनी पत्नी का चेहरा न दिखाकर पैसे कमाए, और अब वह अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स और वीडियो डालकर पैसे कमा रहा है, बताओ कि इसके पीछे क्या माजरा है? वह सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो क्यों डाल रहा है?
दूसरे यूजर ने लिखा, 'सच कहूं तो, पहले मुझे समझ नहीं आया कि सौरभ जोशी के वीडियो में क्या गलत था। फिर मुझे एहसास हुआ। सौरभ जोशी ने यह वीडियो पोस्ट कैसे कर दिया? उसे पहले इसे चेक कर लेना चाहिए था।
जबकि, एक ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'सौरभ जोशी के व्लॉग्स से उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट का हाल ही में वायरल हुआ एक आपत्तिजनक क्लिप, जिस पर पब्लिक का रिएक्शन।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सौरभ जोशी को अपने व्लॉग्स के कंटेंट को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा हो। अक्टूबर 2026 में, 'ट्रुथ या डेयर' गेम के दौरान अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट को उनके पालतू कुत्ते 'ओरियो' के कटोरे से पानी पीने के लिए कहने पर वो विवादों में आ गए थे। हालांकि, अवंतिका ने पहले हिचकिचाहट दिखाई, लेकिन बाद में उन्होंने वह डेयर पूरा कर लिया। इस घटना पर दर्शकों ने काफी आलोचना की और कई लोगों ने सवाल उठाया कि उनसे ऐसा करने के लिए क्यों कहा गया। बाद में सौरभ ने अपना बचाव करते हुए स्पष्ट किया कि कटोरा धोया हुआ था और पानी साफ था। इससे पहले, अगस्त 2026 में भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था, जब एक वीडियो में वे और उनके दोस्त एक चलती हुई गाड़ी के पिछले हिस्से को स्विमिंग पूल में बदलते दिखे थे। इस पर दर्शकों ने सुरक्षा और पानी की बर्बादी को लेकर चिंता जताई थी।