मनोरंजन

गोल्डन ग्लोब के बाद आरआरआर ने फिर रचा इतिहास, जीता बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड

RRR Win Critics Choice Awards 2023 : एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में इतिहास रचा था। अब फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंगवेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड 2023 जीतकर कामयाबी का परचम लहरा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2023, 10:44 AM IST
ss_rajamouli_film_rrr_wins_critics_choice_awards_2023_for_best_foreign_language.jpg
RRR Win Critics Choice Awards 2023

RRR : एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) का डंका इन दिनों पुरी दुनिया में बज रहा है। हाल ही में फिल्म ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम रोशन किया है। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' (Naatu-Naatu) ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड (Golden Globe Award) जीता था। जिसके बाद से हर कोई फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है। वहीं अब इसने एक और इतिहास रच दिया है। RRR को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड (Critics Choice Awards 2023) मिला है। ये गुड न्यूज क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई है।

बता दें कि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड की कैटेगरी में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का मुकाबला 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना 1985', 'बार्डो', 'फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स', 'क्लोज' और 'डिसीजन टू लीव' जैसी फिल्मों था। लेकिन RRR ने सभी को पछाड़ते हुए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, RRR फिल्म के कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है।

बता दें कि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एसएस राजामौली का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में वह हाथ में ट्रॉफी लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर साफ खुशी जाहिर हो रही है। ये पल ना सिर्फ आरआरआर फिल्म के लिए, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी बेहद खास है। इससे पहले भी लॉस एंजिल्स में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने इतिहास रचा था। अब बेस्ट फॉरेन लैंगवेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीतकर कामयाबी का परचम लहरा दिया है।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’