मनोरंजन

जाकिर खान के फैंस को झटका, स्टैंडअप कॉमेडी से लिया 5 साल का ब्रेक, पोस्ट में लिखा ये बड़ा कारण

Zakir Khan Announced five year break: स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने 5 साल का ब्रेक ले लिया है। जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने पोस्ट के जरिए की है।

2 min read
Jan 21, 2026
जाकिर खान ने अनाउंस किया 5 साल का ब्रेक

Zakir Khan Announced five year break: अपनी कहानियों से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाना वाला 'सख्त लौंडा' यानी जाकिर खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक बार फिर निराश कर दिया है, क्योंकि जाकिर खान ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वे बहुत जल्द कॉमेडी और स्टेज से एक लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं। यह ब्रेक दो-चार महीने का नहीं, बल्कि पांच साल तक का हो सकता है।

ये भी पढ़ें

मेरे भाई की हालत गंभीर है… अक्षय कुमार के काफिले के एक्सीडेंट के बाद पीड़ित परिवार ने तोड़ी चुप्पी

जाकिर खान ने किया ब्रेक अनाउंस (Zakir Khan Announced five year break)

हैदराबाद में अपने हालिया स्टैंडअप स्पेशल 'पापा यार' के दौरान जाकिर ने स्टेज से ही दर्शकों के साथ अपने दिल की बात शेयर की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जाकिर को यह कहते सुना जा सकता है, "मैं एक बहुत लंबा, बहुत ही लंबा ब्रेक ले रहा हूं। शायद 2028-29 या फिर 2030 तक। यह तीन, चार या पांच साल का ब्रेक हो सकता है। मुझे अपनी सेहत का ख्याल रखना है और कुछ अन्य जरूरी चीजों को संभालना है।"

जाकिर ने भारी मन से दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी उनके लिए क्या मायने रखती है, यह वे शब्दों में बयान नहीं कर सकते।

इंस्टाग्राम पर भी लिखा इमोशनल मैसेज (Zakir Khan Instagram)

जाकिर ने दुबई पहुंचने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इस फैसले की पुष्टि कर दी है। उन्होंने लिखा, "20 जून तक मेरा हर शो एक त्योहार की तरह है। इस बार मैं बहुत सारे शहरों में नहीं जा पाऊंगा, इसलिए अगर आप मिलना चाहते हैं, तो थोड़ा एक्स्ट्रा प्रयास करके शो पर जरूर आएं।" उनके इस पोस्ट से साफ है कि 20 जून के बाद वह लंबे समय के लिए मंच से विदा ले लेंगे।

क्यों लेना पड़ा यह बड़ा फैसला? (Zakir Khan Announced Break this big reason)

जाकिर खान ने खुलासा किया कि पिछले दस सालों से लगातार टूर करना, नींद की कमी, सुबह की जल्दी फ्लाइट्स और खान-पान में अनियमितता ने उनके शरीर पर बुरा असर डाला है। उन्होंने बताया कि वह पिछले एक साल से अंदरूनी तौर पर बीमार महसूस कर रहे थे, लेकिन काम के कारण वह इसे नजरअंदाज करते रहे।

जाकिर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "मुझे स्टेज पर होना दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद है। मैंने एक साल तक इस ब्रेक को टालने की कोशिश की, लेकिन अब लगता है कि बहुत देर होने से पहले रुक जाना ही बेहतर है।" डॉक्टरों ने भी उन्हें इस 'स्पेशल' को रिकॉर्ड करने के बाद पूरी तरह आराम करने और काम से दूरी बनाने की सख्त सलाह दी है। जाकिर का यह फैसला उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है, लेकिन उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लोग सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होकर लौटने की दुआएं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

42 की शेफाली जरीवाला पर हुआ था काला जादू? जिससे हुई मौत, 7 महीने बाद पति पराग का खुलासा

Also Read
View All

अगली खबर