मनोरंजन

‘नीली जर्सी और अधूरा बोलना’, सुनील ग्रोवर ने उतारी रोहित शर्मा की नकल, वीडियो ने मचाया तहलका

Sunil Grover mimics Rohit Sharma: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इसमें सुनील ग्रोवर, रोहित शर्मा की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं। वह उन्हीं के जैसे मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने दिखे।

2 min read
Apr 11, 2026
सुनील ग्रोवर ने की रोहित शर्मा की नकल

Sunil Grover hilariously mimics Rohit Sharma: मनोरंजनकी दुनिया में सुनील ग्रोवर एक ऐसा नाम हैं, जो जब भी पर्दे पर आते हैं, कुछ न कुछ नया धमाका जरूर करते हैं। अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट करने वाले सुनील का सबसे बड़ा हथियार है- मिमिक्री। वह सिर्फ नकल नहीं करते, बल्कि उस इंसान की रूह को पर्दे पर उतार देते हैं। कादर खान, आमिर खान और जावेद अख्तर जैसे दिग्गजों की हूबहू नकल करने के बाद, अब सुनील ने क्रिकेट के मैदान में 'छक्का' मारा है। हाल ही में एक एड शूट का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अवतार में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

‘लोग सोचेंगे मैं सेट हो गई हूं’, जब 4 लाख का बैग खरीदना बनी समीरा की मजबूरी

सुनील ग्रोवर बने रोहित शर्मा (Sunil Grover hilariously mimics Rohit Sharma)

इस विज्ञापन (Ad) वीडियो में सुनील ग्रोवर को आईपीएल टीम 'मुंबई इंडियंस' की प्रतिष्ठित नीली जर्सी में देखा जा सकता है। सुनील ने न सिर्फ रोहित जैसा लुक अपनाया, बल्कि उनकी बॉडी लैंग्वेज को भी इतनी बारीकी से पकड़ा कि फैंस दंग रह गए। वीडियो में दिखाया गया है कि सुनील, रोहित शर्मा बनकर सेट पर आते हैं और डायरेक्टर को कन्फ्यूज कर देते हैं।

रोहित शर्मा की एक खास बात है- अक्सर बात करते-करते वाक्यों को अधूरा छोड़ देना या 'वो... वो...' करना। सुनील ने इस बारीकी को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीडियो के आखिर में ट्विस्ट तब आता है जब खुद असली रोहित शर्मा की एंट्री होती है।

लोग हुए सुनील ग्रोवर के मुरीद (Sunil Grover Video mimics Rohit Sharma)

सुनील के इस नए रूप को देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जहां लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ मजेदार तुलनाएं भी हो रही हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि सुनील इसमें रोहित से ज्यादा जसप्रीत बुमराह जैसे लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पाजी, बुमराह लग रहे हो, अगला नंबर उन्हीं का है क्या?"वहीं, कमेंट सेक्शन में सबसे ज्यादा मांग विराट कोहली की मिमिक्री की हो रही है। फैंस चाहते हैं कि सुनील जल्द ही 'किंग कोहली' बनकर भी पर्दे पर आएं। हालांकि, कुछ रोहित फैंस थोड़े प्रोटेक्टिव भी दिखे। एक यूजर ने लिखा, "सुनील सर आप बेस्ट हो, लेकिन मुंबई के राजा रोहित की जगह कोई नहीं ले सकता।"

जब जावेद अख्तर के सामने उन्हीं की नकल उतारी

सुनील ग्रोवर का मिमिक्री टैलेंट कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कपिल शर्मा शो में सलमान खान बनकर सबका दिल जीता था। हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान उन्होंने दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर के सामने उन्हीं की आवाज में बात की। नजारा देखने लायक था- जावेद साहब खुद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। इससे पहले वे गुलजार साहब और आमिर खान के किरदारों को भी अमर कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा
Published on:
11 Apr 2026 09:02 am
Also Read
View All