मनोरंजन

‘वो मद्रास का एपस्टीन है’, सिंगर स्वगथा एस कृष्णन ने खोली इंडस्ट्री की पोल, फेमस म्यूजिक डायरेक्टर पर लगाए आरोप

Swagatha S Krishnan Sexual Abuse Allegations: गायिका स्वगथा एस कृष्णन ने एक फेमस तमिल म्यूजिक डायरेक्टर पर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि संगीतकार ने साउंडप्रूफ और कैमरा-युक्त स्टूडियो का इस्तेमाल महिलाओं को उनकी सहमति के बिना फंसाने और रिकॉर्ड करने के लिए करता है। इसके साथ ही सिंगर ने कम्पोजर को एक चालाक बताया।

3 min read
Apr 29, 2026
म्यूजिक कंपोजर पर भड़कीं Swagatha S Krishn (फोटो सोर्स: singerswagatha)

Swagatha S Krishnan Sexual Abuse Allegations:मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है, जिसके अनुसार, 'इस्पेड राजावुम इधया रानीयुम' जैसी फिल्मों में अपने हिट गानों के लिए मशहूर गायिका स्वगथा एस. कृष्णन ने एक जाने-माने तमिल म्यूजिक कम्पोजर पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वागथा ने उस संगीतकार को "मद्रास का एपस्टीन" बताया और आरोप लगाया कि उसने अपने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गंदा माहौल बनाया हुआ था।

इन खुलासों ने फिल्म जगत में सनसनी मचा दी है और सिंगर ने अब उभरते हुए कलाकारों को ऐसे ही अनुभवों से बचाने के लिए कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। सिंगर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी इस वीडियो के कुछ क्लिप्स शेयर किये हैं।

ये भी पढ़ें

अश्लील गाने से विवादों में आई संजय दत्त की ‘KD: The Devil’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, जानें कब होगी रिलीज

स्वगथा ने स्टूडियो में फंसाए जाने का किया खुलासा (Swagatha S Krishnan Sexual Abuse Allegations)

स्वगथा ने दुर्व्यवहार के पैटर्न के बारे में बात करते हुए आरोप लगाया कि कम्पोजर ने साउंडप्रूफ, आधुनकि स्टूडियो का उपयोग महिलाओं को फंसाने और डराने-धमकाने के लिए किया। उन्होंने दावा किया कि कमरे में दिखाई देने वाले और छिपे हुए दोनों प्रकार के सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिनका कथित तौर पर महिलाओं की सहमति के बिना उनकी रिकॉर्डिंग करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

इसके आगे स्वगथा ने कहा, "वो एक साउंडप्रूफ कमरा था; अगर मैं चीखती-चिल्लाती भी तो भी कोई मुझे सुन नहीं सकता था।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इन रिकॉर्डिंग रूम्स में रिकॉर्ड किए गए फुटेज का बाद में ब्लैकमेल और डराने-धमकाने के लिए इस्तेमाल किया गया ताकि पीड़ित महिला चुप रहें।

गायिका के अनुसार, म्यूजिक डायरेक्टर खासतौर पर इंडिपेंडेंट लड़कियों और औरतों को निशाना बनाता था। पहले वो उनसे पैसे उधार लेता, लेकिन वापस करने में देरी करता था। साथ ही, उनके करियर को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देता था। स्वगथा का कहना है कि इसी डर और दबाव की वजह मेरे साथ से शोषण का ये सिलसिला काफी लंबे समय तक चलता रहा।

शोषण का ये सिलसिला लंबा चला

म्यूजिक कंपोजर पर भड़कीं Swagatha S Krishn (फोटो सोर्स: singerswagatha)

गायिका ने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपनी आपबीती के बारे में बात करना शुरू किया, तो कई दूसरी महिलाओं और यहां तक ​​कि बच्चों के परिवारों ने भी उनसे कांटेक्ट किया, जिन्होंने इसी तरह की कहानियां शेयर कीं। उन्होंने उसके कुकर्मों को "शौक" बताया और आरोप लगाया कि महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में रिकॉर्ड करना एक नॉर्मल बात थी उसके लिए। स्वगथा ने इसके दर्दनाक परिणामों पर बात करते हुए बताया, 'जब मैंने शुरू में खुद को इससे दूर करने की कोशिश की, तो मुझको बदनाम करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं म्यूजिक डायरेक्टर और उसकी फैमिली ने भी मुझपर चोरी का झूठा आरोप लगाया और इंडस्ट्री में मुझे बदनाम करने की कोशिश की।'

दर्दनाक हादसे ने भावनात्कम रूप से प्रभावित किया

इसके आगे उन्होंने बताया कि वकीलों और उच्च अधिकारीयों से सलाह लेने के बावजूद, वो ऑफिशियल शिकायत दर्ज करने से बहुत डर रही थीं। हालांकि, अब उन्होंने कानूनी कार्यवाही करने का दृढ़ संकल्प कर किया है। इसके आगे उन्होंने बताया, "मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे शरीर के जिन हिस्सों को उसने छुआ था, उनका कोई अस्तित्व ही नहीं होना चाहिए। इस दर्दनाक हादसे ने मुझे भावनात्कम रूप से इतना प्रभावित किया है, कि मुझको थेरेपी लेनी पड़ी और कुछ समय के लिए ऋषिकेश में रहना पड़ा।" वहीं, स्वागथा ने कहा, "वर्तमान मेरे द्वारा उठाये गए कदम बदले की भावना से प्रेरित नहीं हैं, बल्कि इस तरह की मानसिकता रखने वाले संगीतकारों से आने वाली पीढ़ियों बचाने की एक कोशिश है।"

ये भी पढ़ें

‘द इंडिया स्टोरी’: सिर्फ फिल्म नहीं, एक चेतावनी है काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ये फिल्म, जानें कब होगी रिलीज
Also Read
View All