मनोरंजन

थलापति विजय की जीत पर प्रकाश राज ने कसा तंज, अब लोगों का जमकर बरसा गुस्सा, एक्टर को सुनाई खरी-खोटी

Prakash Raj On Tamil Nadu Election Result: साउथ एक्टर प्रकाश राज ने तमिलनाडु चुनाव के नतीजों के बाद अब थलापति विजय की जीत पर प्रतिक्रिया दी है।

3 min read
May 05, 2026
Prakash Raj On Thalapathy Vijay Victory (सोर्स- एक्स)

Prakash Raj On Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) चुनावी रुझानों में बढ़त बनाए हुए है। जैसे ही ये खबर सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन इस बीच अभिनेता प्रकाश राज का रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें

Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु के ‘जननायक’ बनने जा रहे थलापति विजय के 7 ‘धुआंधार’ वादे, जिन्होंने किया राजनीति में बड़ा ‘खेला’

'राजनीति नहीं, फैन कल्चर हावी हो गया है' (Prakash Raj On Tamil Nadu Election Result)

प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तमिलनाडु चुनाव नतीजों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि समाज अब राजनीतिक सोच से ज्यादा फैन-डोमिनेटेड हो गया है। उनका इशारा साफ तौर पर इस बात की ओर था कि चुनावों में स्टार पावर का असर बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक जागरूकता फैलाने वालों का काम हमेशा विपक्ष जैसा होता है और यह प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने जीतने वालों को शुभकामनाएं भी दीं, लेकिन उनका ये बयान कई लोगों को चुभ गया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Prakash Raj On Tamil Nadu Election Result)

प्रकाश राज के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने उनके बयान पर नाराजगी जताई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कुछ लोगों का कहना था कि जब उनके पसंदीदा नेता हार गए तो उन्होंने समाज को दोष देना शुरू कर दिया। वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि अगर वे वास्तव में जनता के हित में सोचते हैं, तो उन्हें हर सरकार के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी चाहिए।

साउथ इंडस्ट्री में जश्न का माहौल

जहां एक ओर प्रकाश राज के बयान पर विवाद हो रहा है, वहीं दूसरी ओर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है। कई बड़े सितारों जैसे विजय देवरकोंडा, सूर्या, चिरंजिवी, नानी और काजल अग्रवाल ने विजय को बधाई दी है।

विजय और प्रकाश राज का पुराना रिश्ता

दिलचस्प बात यह है कि प्रकाश राज और विजय के बीच प्रोफेशनल रिश्ता काफी पुराना है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

इतना ही नहीं, प्रकाश राज विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का भी हिस्सा हैं। ऐसे में उनका यह बयान कई लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा।

राजनीति और सिनेमा का मिलन

तमिलनाडु में सिनेमा और राजनीति का रिश्ता हमेशा से गहरा रहा है। पहले भी कई सुपरस्टार्स ने राजनीति में कदम रखकर सफलता हासिल की है। अब विजय की पार्टी टीवीके की बढ़त इस ट्रेंड को और मजबूत करती नजर आ रही है।

हालांकि, प्रकाश राज का बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि राजनीति में स्टारडम का बढ़ता प्रभाव एक नई बहस को जन्म दे रहा है।

ये भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन की तस्वीर देखते ही पूनम ढिल्लों ने किया नजरअंदाज? वीडियो वायरल होते ही लगीं अटकलें
Updated on:
05 May 2026 06:48 am
Published on:
05 May 2026 06:47 am
Also Read
View All