मनोरंजन

थलापति विजय के लिए पत्नी संगीता और तृषा ने एक साथ बजाई तालियां, तमिलनाडु चुनाव जीतते ही पुराना वीडियो हुआ वायरल

Sangeetha-Trisha Rooting For Thalapathy Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में थलापति विजय ने अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। इसी बीच उनकी पत्नी संगीता और तृषा एक साथ नजर आई हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
May 06, 2026
Sangeetha-Trisha Rooting For Thalapathy Vijay
Sangeetha-Trisha Rooting For Thalapathy Vijay (सोर्स- एक्स)

Sangeetha-Trisha Rooting For Thalapathy Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जहां थलापति विजय एक नए दौर की शुरुआत कर चुके हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। विजय की पत्नी संगीता से अलगाव और तृषा कृष्णन के साथ नजदीकियों की कई चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच संगीता और तृषा एक साथ विजय के लिए तालियां बजाते और उन्हें चीयर करते नजर आ रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

जब अवॉर्ड शो बन गया यादगार पल (Sangeetha-Trisha Rooting For Thalapathy Vijay)

यह घटना चेन्नई में आयोजित एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह की है, जहां थलापति विजय को उनकी फिल्म 'थुप्पाक्की' के लिए सम्मानित किया जा रहा था। उस समय मंच पर मेहमान के तौर पर मौजूद थे शाहरुख खान।

ट्रॉफी देने के दौरान माहौल अचानक हल्का-फुल्का हो गया, जब शाहरुख ने विजय को डांस करने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में थोड़े संकोच के बाद विजय ने भी कदम थिरकाए और दोनों सितारों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। ये डांस फिल्म के मशहूर गाने 'गूगल गूगल' पर हुआ, जिसे खुद विजय ने गाया था। उस पल ने पूरे ऑडिटोरियम को तालियों से गूंजा दिया।

दर्शकों की नजर किस पर गई? (Sangeetha-Trisha Rooting For Thalapathy Vijay)

वीडियो के वायरल होते ही लोगों का ध्यान केवल डांस पर नहीं, बल्कि ऑडियंस में बैठी दो खास हस्तियों पर भी गया- तृषा कृष्णन और संगीता सोरनलिंगम। दोनों को इस पल का आनंद लेते और तालियां बजाते देखा गया। यही पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि इस वक्त विजय की पर्सनल जिंदगी काफी सुर्खियां बटोर रही है।

राजनीति में जीत, निजी जिंदगी में हलचल

तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) की शानदार चुनावी जीत के बाद विजय की छवि एक सफल नेता के रूप में उभरी है। लेकिन इसी दौरान उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों के मुताबिक, उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने हाल ही में तलाक की अर्जी दी है। इस मामले में एक कथित रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसमें तृषा कृष्णन का नाम सामने आया।

हालांकि, इन सभी दावों पर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है।

जीत के बाद फिर दिखी पुरानी केमिस्ट्री

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, 4 मई को जब विजय की जीत की खबर आई, उसी दिन तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी था। इस मौके पर उनके विजय के घर पहुंचने की खबरों ने चर्चाओं को और हवा दे दी।

Updated on:
06 May 2026 02:01 pm
Published on:
06 May 2026 01:58 pm