6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम? जो तमिलनाडु जीत पर अब तक खामोश

Who is Thalapathy Vijay Wife Sangeetha Sornalingam: थलापति विजय की राजनीतिक सफलता के बीच उनकी निजी जिदंगी भी सुर्खियों में हैं। विजय की पत्नी संगीता भी अचानक से चर्चाओं में आ गई हैं।

3 min read
Google source verification
Who is Thalapathy Vijay Wife Sangeetha Sornalingam

Who is Thalapathy Vijay Wife Sangeetha Sornalingam (सोर्स- एक्स)

Who is Thalapathy Vijay Wife Sangeetha Sornalingam: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति की दुनिया में नई पहचान बना चुके थलापति विजय इन दिनों सिर्फ अपनी राजनीतिक सफलता ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। जहां एक तरफ उनकी पार्टी की जीत ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है, वहीं दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार ने फैंस को चौंका दिया है।

उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम और को-स्टार तृषा कृष्णन के साथ जुड़ी खबरों ने इस पूरे मामले को और भी दिलचस्प बना दिया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं संगीता और कैसे विजय के साथ उनके रिश्ते में दरार आ गई।

आखिर कौन हैं संगीता? (Who is Thalapathy Vijay Wife Sangeetha Sornalingam)

हर स्टार के लाखों चाहने वाले होते हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो भीड़ से अलग हो जाती हैं। संगीता सोरनलिंगम की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। यूनाइटेड किंगडम में पली-बढ़ीं संगीता एक साधारण परिवार से थीं, लेकिन दिल में एक खास जगह रखती थीं- अपने पसंदीदा अभिनेता विजय के लिए।

विजय की एक फिल्म ने बना ली जगह

कहानी की शुरुआत 90 के दशक में हुई, जब विजय की एक फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। उस फिल्म को देखने के बाद संगीता इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने विजय से संपर्क करने की ठान ली। धीरे-धीरे यह प्रशंसा मुलाकात में बदली और मुलाकात रिश्ते में।

कहा जाता है कि संगीता ने न सिर्फ उनसे मिलने के लिए लंबा सफर तय किया, बल्कि उनके व्यक्तित्व और सादगी ने विजय को भी प्रभावित किया। एक स्टार और एक फैन के बीच शुरू हुई यह कहानी जल्द ही परिवारों की मंजूरी के साथ शादी में बदल गई।

1999 में बंधे शादी के बंधन में

विजय और संगीता ने 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में शादी की। यह शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं थी, बल्कि दो अलग संस्कृतियों का संगम भी थी। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा।

जहां विजय का करियर ऊंचाइयों को छू रहा था, वहीं संगीता ने खुद को परिवार तक सीमित रखा। वह शायद ही किसी फिल्मी इवेंट या सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आती थीं। यही वजह रही कि उनकी छवि एक सादगी पसंद और परिवार को प्राथमिकता देने वाली महिला की बनी।

बच्चों के साथ सादा पारिवारिक जीवन

इस कपल के दो बच्चे हैं- बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा। दोनों को भी मीडिया से दूर रखा गया। विजय ने हमेशा यह कोशिश की कि उनकी स्टारडम का असर उनके बच्चों की सामान्य जिंदगी पर न पड़े।

जेसन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने की बजाय निर्देशन की राह चुनी, जबकि दिव्या ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया। यह साफ दिखाता है कि इस परिवार ने हमेशा ग्लैमर से ज्यादा निजी जिंदगी को अहमियत दी।

जब रिश्ते में आई दरार

कई सालों तक सबकुछ ठीक चलता रहा, लेकिन धीरे-धीरे दरार की खबरें सामने आने लगीं। फैंस ने नोटिस किया कि संगीता बड़े इवेंट्स में नजर नहीं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी लगभग न के बराबर थी।

फिर साल 2026 में खबर आई कि संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है। ये खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। 27 साल पुराने इस रिश्ते के टूटने की वजह क्या है, यह सवाल हर किसी के मन में उठने लगा।

विजय पर लगे आरोप और हुआ विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने अपनी याचिका में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपने पति के किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ रिश्ते के बारे में पता चला, जिससे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा।

याचिका में भावनात्मक दूरी, भरोसे का टूटना और रिश्ते में आई खटास का जिक्र किया गया है। हालांकि, यह मामला अभी अदालत में है और दोनों पक्षों ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

तृषा कृष्णन के साथ जुड़ी अफवाहें

इस पूरे विवाद के बीच एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में आया, वो है तृषा कृष्णन। विजय और तृषा ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है।

फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि लोगों ने इसे असल जिंदगी से जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है, हालांकि दोनों ने हमेशा इन बातों को अफवाह बताया है। ये भी कहा गया कि एक समय के बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया, जिससे अटकलों को और हवा मिली। लेकिन सच्चाई क्या है, यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है।

राजनीति में सफलता, निजी जिंदगी में उथल-पुथल

दिलचस्प बात यह है कि जहां विजय का राजनीतिक करियर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं उनकी निजी जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है। उनकी पार्टी की सफलता ने उन्हें एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है, लेकिन निजी जीवन के सवाल अब भी अनसुलझे हैं।