मनोरंजन

जब इस डायरेक्टर ने टाइगर श्रॉफ को बता दिया था ट्रांसजेंडर, जानें एक्टर से जुड़े ये विवाद

Tiger Shroff Birthday : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं एक्टर की लाइफ से जुड़ी कंट्रोवर्शी के बारे में...
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2023, 10:06 AM IST
tiger_shroff_birthday_when_director_ram_gopal_varma_called_actor_transgender_allegations_of_nepotism_see_controversy.jpg
Tiger Shroff Birthday

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्शन से लेकर डांसिग स्किल के लिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले टाइगर दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने ही पिता की फिल्म हीरो के टाइटल को थोड़ा रीमिक्स बनाते हुए हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। हालांकि करियर की शुरुआत में टाइगर की राहें इतनी आसान भी नहीं थीं। फेमिनिन लुक की वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। एक डायरेक्टर ने तो टाइगर को ट्रांसजेंडर तक बोल दिया था। टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर आइए जानते हैं एक्टर से जुड़ी कंट्रोवर्शीज...


बता दें कि टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। घर में उन्हें टाइगर नाम से पुकारा जाता है। इसी वजह से उन्हेंने बॉलीवुड में टाइगर नाम से अपना डेब्यू किया। इसमें कोई शक नहीं कि टाइगर श्रॉफ न सिर्फ बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि वे मार्शल आर्ट के भी महारथी हैं। उनका फिजिक देखकर बड़े-बड़े एक्टर्स भी बगले झांकने लगते हैं। वहीं डांस की बात करें तो उनके डासिंग स्टाइल का हर कोई दीवाना है। हीरोपंती, बागी, वॉर जैसी फिल्मों में उनकी ये सभी स्क्ल्सि देखने को मिली है।

एक वक्त था जब एक डायरेक्टर ने उनका मजाक उड़ा दिया था। यह कोई और नहीं बल्कि राम गोपाल वर्मा थे। उन्होंने टाइगर को ट्रांसजेंडर के साथ-साथ मोस्ट ब्यूटीफुल वूमेन तक बोल दिया था। दरअसल, साल 2017 में बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप शेयर किया था। एक्टर ने दावा किया था यह ऑडियो डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का है। शराब के नशे में उन्हें टाइगर और उन्हें भिड़ाने की बात की थी। इस ऑडियो क्लिप में टाइगर श्रॉफ को ट्रांसजेंडर बताया था इसी के साथ उन्हें मोस्ट ब्यूटीफुल वूमेन भी कहा था।

यह भी पढ़े - ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग वेकेशन पर निकलीं जाह्नवी कपूर, साथ सेलिब्रेट करेंगी बर्थडे!

हालांकि ऑडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर की मां इस बात से काफी गुस्सा हो गई थी। उन्होंने ऑडियो का जवाब देते हुए कहा था कि कुत्ते तो भौंकते रहते है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। विवाद बढ़ने के बाद राम गोपाल वर्मा ने माफी मांग ली थी।

टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के रिलेशनशिप ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। एक समय पर दोनों के प्यार के किस्से बॉलीवुड गलियारों में छाए रहते थे। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों की लव लाइफ काफी विवादों में रही है। दरअसल, एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में टाइगर और दिशा पाटनी के कॉमन फ्रेंड ने बताया था कि दिशा अपने ब्वॉयफ्रेंड टाइगर से शादी करना चाहती थीं। लेकिन एक्टर ने उनकी बात को टाल दिया था, इससे नाराज दिशा ने ब्रेकअप कर लिया था।

इसके अलावा टाइगर श्रॉफ ने कोरोना काल में (2020) में एक वीडियो पोस्ट किया था। लॉकडाउन के बावजूद इस वीडियो में वो अपनी बंगले के बाहर बेफ्रिक्री से टहलते दिख रहे थे। इसके बाद टाइगर श्राफ को महामारी का पालन ना करने पर जमकर लताड़ लगाई गई थी। जाहिर है कि टाइगर सीनियर एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं, उन्हें स्टार किड़्स बताते हुए कई बार नेपोटिज्म के आरोप लग चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’