मनोरंजन

TRP लिस्ट में टॉप 10 में भी नहीं Bigg Boss 19 और KBC 17, जानिए किसने मारी बाजी

Top Reality Show TRP: टेलीविजन पर इन दिनों कई रियलिटी शोज और डेली सोप चल रहे हैं। इन टीवी शोज की परफॉरमेंस को जज करने के लिए हर हफ्ते TRP (Television Rating Point) की लिस्ट आती है। इस हफ्ते TRP की लिस्ट में कौन है टॉप पर और कौन हुआ लिस्ट से बाहर...
3 min read
• •
Updated: 8 Sep 2025, 3:36 PM IST
Amitabh Bachchan and Salman Khan
सलमान खान और अमिताभ बच्चन फोटोज। (फोटो सोर्स: X)

Top Reality Show TRP: टेलीविजन पर आजकल कई बड़े-बड़े रियलिटी शोज और डेली सोप टेलीकास्ट हो रहे हैं जिनकी पॉपुलैरिटी भी काफी बढ़ रही है।इन शोज में Bigg Boss 19, KBC 17, क्योंकि सास भी कभी बहु थी सीजन 2, अनुपमा जाइए शोज के नाम शामिल हैं। वहीं, पॉपुलैरिटी के मामले में इन शोज और सीरियल्स के बीच एक अलग ही लड़ाई चलती रहती है। सीरियल्स और रियलिटी शोज की परफॉरमेंस को जज करने के लिए हर हफ्ते TRP (Television Rating Point) की लिस्ट आती है। जिससे पता चलता है कि कौन टीआरपी के मामले में टॉप पर है और कौन इस लिस्ट से बाहर हो गया है।

2 हफ्ते पहले शुरू हुए विवादित शो Bigg Boss 19 का क्रेज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, पर क्या ये शो टीआरपी के मामले में उतना ऊपर है? वहीं, अमिताभ बच्चन का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' भी इस लिस्ट में काफी नीचे पहुंच गया है। आइये जानते हैं कि इस हफ्ते की TRP लिस्ट में किस शो ने पछाड़ा किस डेली सोप और रियलिटी शो को।

TRP में किसने मारी बाजी और कौन हुआ रेस से बाहर?

टीवी सीरियल अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहुत थी पोस्टर्स। (फोटो सोर्स: X)

हाल ही में BARC (Broadcast Audience Research Council) ने 34वें हफ्ते की TRP रिपोर्ट जारी की है। इस लिस्ट के हिसाब से Star Plus पर सालों से चल रहा रुपाली गांगुली का डेली सोप 'अनुपमा' 2.4 की रेटिंग के साथ टॉप पर है। जबकि एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने 2.0 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान अपनी जगह बनाई है। वहीं तीसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इसकी रेटिंग 2.0 है। टीआरपी की इस लिस्ट में विवादित शो बिग बॉस 19 और बिग बी का KBC टॉप 10 क्या टॉप 20 तक में नजर नहीं आये।

किस नंबर पर रहे बिग बॉस 19 और केबीसी 17

KBC 17 में अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स: X)

34वें हफ्ते के TRP लिस्ट में 'बिग बॉस 19' को 11वीं पोजीशन मिली है और शो की रेटिंग 1.3 है। वहीं इसकी रीच 29 लाख है रही है। वहीं 'KBC 17' 25वें नंबर पर रहा। इसकी रेटिंग 0.8 है और रीच 26 लाख रही है। पिछले हफ्ते Bigg Boss 19 की शुरुआत के बाद शो के मेकर्स ने कहा था कि OTT पर शो के इस सीजन को 'Bigg Boss 18' से 2.3 गुना ज्यादा रीच मिली और 2.4 गुना ज्यादा वॉच टाइम मिला है। आपको बता दें कि बिग बॉस के लेटेस्ट सीजन पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर टेलिकास्ट होता है और उसके बाद Colors TV पर प्रसारित होता है।

TRP में रिएलीटी शोज में कौन रहा टॉप

बिग बॉस 19 में सलमान खान (फोटो सोर्स: X)

आपको बता दें कि TRP में रिएलीटी शोज की लिस्ट में Bigg Boss 1.2 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर है। वहीं, दूसरे नंबर पर 1.2 की रेटिंग के साथ पति पत्नी और पंगा है और थर्ड पोजीशन पर शिल्पा शेट्टी का सुपर डांसर है, जिसकी रेटिंग 0.9 है। इसके अलावा 0.8 रेटिंग के साथ 'KBC 17' चौथे स्थान पर है और 0.8 रेटिंग के साथ छोरियां चलीं गांव पांचवें नंबर पर है।

Also Read
View All
IndiGo फ्लाइट में बिना पूछे सुचित्रा पिल्लई की बदली गई सीट, एक्ट्रेस ने मांगा जवाब, ‘मुझे कारण बताओ’

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

दीया मिर्जा के दिवाली कैंपेन पर छिड़ी सियासी बहस, मुंबई की मेयर बोलीं- ‘हिंदुत्व के खिलाफ बोलने वालों को देंगे जवाब’

मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम