मनोरंजन

‘मुस्लिम से हिंदू धर्म अपना लिया’ पत्रकार के दावे पर भड़की उर्फी जावेद, बोलीं- थोड़ा होमवर्क कर लो आंटी

Uorfi Javed statement on religion change: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने अपने धर्म परिवर्तन और कपड़ों पर किए गए भद्दे कमेंट्स का इंस्टाग्राम पर तीखा जवाब दिया है। उर्फी ने वरिष्ठ पत्रकार को साफ लहजे में कहा कि उन्होंने कभी अपना धर्म नहीं बदला और वह किसी मजहब को नहीं मानतीं।
2 min read
Jun 29, 2026
Uorfi Javed religion change controversy
उर्फी जावेद ने अपने धर्म पर किया खुलासा

Uorfi Javed religion change controversy: सोशल मीडिया सेंसेशन और अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद (Uorfi Javed) एक बार फिर भारी विवादों में आ गई हैं। उर्फी अपने कपड़ों को लेकर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं, लेकिन इस बार पानी सिर से ऊपर चला गया है। एक महिला पत्रकार ने न सिर्फ उर्फी के कपड़ों को 'बेशर्मी से भद्दा' और उन्हें अश्लील कहा, बल्कि यह झूठा दावा भी कर दिया कि उर्फी ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। बस फिर क्या था, अपनी बेबाकी के लिए मशहूर उर्फी ने इस पत्रकार को ऐसा करारा जवाब दिया है कि इंटरनेट पर हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है।

उर्फी ने अपने धर्मपरिवर्तन पर किया खुलासा

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पत्रकार मीता चौधरी ने उर्फी जावेद पर फर्जी खबरें फैलाते हुए उनके धर्मांतरण का दावा किया और उन पर भद्दे कमेंट्स किए। इस पर पलटवार करते हुए उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्रकार की क्लास लगा दी। उर्फी ने लिखा, "कैसे-कैसे लोग खुद को पत्रकार बोलते हैं! आंटी, कृपया थोड़ा होमवर्क कर लीजिए। मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला है। वैसे भी, मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखती। और हां, मैं सिर्फ कपड़ों से ही खराब नहीं हूं, मैं अपनी बातों से भी खराब हूं, लेकिन आज मूड नहीं है। साथ ही, एक बार गूगल करके देख लो कि मेरे नाम पर कितने शो हैं।"

उर्फी ने पत्रकार को लगाई फटकार

उर्फी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने पत्रकार की प्रोफेशनल साख पर सवाल उठाते हुए आगे लिखा, "मुझे आपका गंदा मेकअप देखकर शर्म आएगी या आपकी घटिया पत्रकारिता पर? अगर मेरी बुराई करनी है, तो बिंदास करो, लेकिन इस तरह की फर्जी खबरें मत फैलाओ।"

इसके बाद यह लड़ाई तब और बढ़ गई जब पत्रकार मीता चौधरी ने उर्फी की इस स्टोरी का जवाब देते हुए लिखा, "मिस, मेरे मेकअप और बालों को मत देखो, समाज में अपनी बेशर्मी देखो। नकली ब्रेस्ट, फिलर्स और बोटॉक्स किसी को भी जवान दिखा सकते हैं। मशहूर होने के लिए मुझे नग्न होने या प्लास्टिक सर्जरी करवाने की जरूरत नहीं है।"

उर्फी का एक और तीखा पलटवार

इस बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उर्फी ने पत्रकार के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। उर्फी ने लिखा, "मीता चौधरी आंटी को बहुत गुस्सा आ गया! लेकिन फिर भी उनके फैक्ट्स बिल्कुल गलत हैं। मैंने कोई नकली ब्रेस्ट नहीं लगवाए हैं।" उर्फी ने आगे बेहद आक्रामक अंदाज में लिखा कि पत्रकार का अपना चेहरा ही अजीब दिखता है, शायद इसीलिए उन्हें दूसरों के शरीर को लेकर इतना जुनून सवार है।

ऐसे में वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप' सीज़न 2 (Lock Upp 2) के प्रीमियर एपिसोड में नजर आई थीं, जहां उन्होंने योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की स्प्लिट्सविला लव स्टोरी को लेकर कई दिलचस्प बातें की थीं।

Published on:
29 Jun 2026 12:52 pm