मनोरंजन

‘मेरे परिवार को मारने की धमकी’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने अनुराग ठाकुर के मछली खाने वाले वीडियो पर बोला हमला, बोलीं- क्या हर हिंदू बराबर है

Vada Pav Girl On Anurag Thakur Fish Video: दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल ने हाल ही में अपने परिवार के साथ हुई बदसलूकी पर आवाज उठाई है। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के मछली खाने वाले वीडियो पर भी अपना रिएक्शन दिया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2026, 7:50 PM IST
Vada Pav Girl On Anurag Thakur Fish Video
Vada Pav Girl On Anurag Thakur Fish Video (सोर्स- एक्स)

Vada Pav Girl On Anurag Thakur Fish Video: दिल्ली में वड़ा पाव बेचकर मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। वड़ा पाव गर्ल ने हाल ही में अपने पति के साथ पैचअप किया है, जिसके बाद बहुत सारे लोगों ने उन्हें निशाने पर भी लिया। बहुत लोगों ने चंद्रिका को ड्रामेबाज बताया और कहा कि वो अपनी हर हरकत के लिए माफी मांगे। अब वड़ा पाव गर्ल ने खुलासा किया है कि उनके परिवार को मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इतना ही नहीं चंद्रिका ने अनुराग ठाकुर के मछली खाने वाले वीडियो पर भी निशाना साधा है।

परिवार को मारने की धमकी (Vada Pav Girl On Anurag Thakur Fish Video)

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए वड़ा पाव गर्ल ने बताया है कि उनके घर में जबरदस्ती कुछ लोग घुस गए। एक मीडिया चैनल का नाम लेते हुए चंद्रिका ने कहा कि वो उनकी सास को गालियां देने लगे। इसके अलावा वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि मुझे गंदी-गंदी गालियां दी जा रही है। मेरे परिवार को मारने की धमकियां मिल रही हैं।

एक दूसरे वीडियो में चंद्रिका ने हिंदुओं से सवाल करते हुए कहा है कि क्या उनकी नजर में हर हिंदू बराबर है। वड़ा पाव गर्ल ने बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के मछली वाले वीडियो को लेकर कहा कि अब इस वीडियो पर आप लोग क्या बोलना चाहेंगे। चंद्रिका ने कहा कि मैंने तो हर हिंदू भाई से माफी मांग ली है। मैंने जो गलती कि उसके लिए मैंने हर किसी से माफी मांगी लेकिन इस वीडियो पर आप क्या कहना चाहेंगे।

वड़ा पाव गर्ल ने सैफी के साथ वीडियोज पर मांगी थी माफी

कुछ दिन पहले वीडियो शेयर करते हुए 'वड़ा पाव गर्ल' ने अब माफी मांगते हुए कहा है कि आज के बाद वो किसी भी मुस्लिम लड़के के साथ नजर नहीं आएगी। वड़ा पाव गर्ल की मानें तो वो एक मुस्लिम लड़के के साथ नजर आ रही थी। वो वीडियोज बना रही थीं लेकिन अब उन्होंने फैसला किया है कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगी।

वड़ा पाव गर्ल ने माथे पर तिलक लगाते हुए अब इस बात को स्वीकार किया है कि उनके लिए धर्म सबसे आगे है। वो सभी धर्मों का सम्मान जरूर करती हैं लेकिन वो सनातनी ही हैं और हमेशा वो ही रहेंगी।

Updated on:
22 Apr 2026, 7:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पहले से ज्यादा अब असुरक्षित हैं हम’, सैफ अली खान ने पर दिया बेबाक बयान, करीना कपूर का रिएक्शन वायरल

‘मैं नाईट ड्रेस में सड़क पर चिल्ला रही थी’, सैफ पर हमले की रात पर पहली बार करीना कपूर ने KWK में शेयर किया डरावना मंजर

राधिका आप्टे के ‘फिल्म में मामा से शादी’ वाले बयान पर प्रोड्यूसर SKN ने कसा तंज?, बोले- ‘पहले पहचान बनाई, अब सालों बाद पछतावा’

‘मुझे लगा रावण हीरो है’, विदेशी पॉडकास्ट होस्ट की बात पर साई पल्लवी ने दिया ऐसा जवाब

अनुभव सिन्हा के बनारस बीट के गाने ‘कहां जाएंगे?’ का टीजर रिलीज, उर्दू शायरी और पेपर-आर्ट एनिमेशन से सजी है पहली झलक